indore news : सिंधी समाज की भव्य एकता संदेश यात्रा दशहरा मैदान से निकाली गई
इंदौर. भाजपा सांसद उम्मीदवार श्री शंकर लालवानी जी ने दीप प्रज्वलित कर यात्रा को हरी झंडी दिखाई. सिंधी समाज से जुड़े विशाल गिदवानीऔर भाजपा नेता डॉ,संतोष वाधवानी और ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चेटीचंड युवा समिति और समग्र सिंधी समाज द्वारा दशहरा मैदान से भव्य एकता संदेश यात्रा, हजारों युवाओं के साथ वाहन रैली के रूप में निकाली गई, उक्त रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए सिंधी कॉलोनी पर समापन किया गया.
श्री बाबू वाधवानी ने यह भी बताया कि उपस्थित सभी युवाओं को लोकसभा उम्मीदवार श्री शंकर लालवानी जी को 11 लाख मतों से विजय कराने का संकल्प भी लिया गया.
भव्य एकता संदेश यात्रा में विशेष रूप से सिंधी समाज के कई वरिष्ठ जन शामिल हुए. जिसमें नरेश फूदवानी, मनीष रिझवानी, नमोश तलरेजा, रवि भाटिया, अशोक खुबानी, (एडवोकेट), पंकज वाधवानी, गगनदीप सिंह भाटिया, सुनील वाधवानी, पवन कुकरेजा, प्रेम वाधवानी, नितिन सहजवानी आदि समाजजन मौजूद रहे.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पहली बार सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में अनंत चतुर्दशी के दूसरे दिन नहीं मिलेगी छुट्टी : टूटेगी पुरानी परंपरा : इंदौर के सभी न्यायालयों में आज काम-काज होगा
इंदौर में बड़ी-बड़ी प्रतिमाएं तो खूब बैठाओगे... लेकिन, विसर्जन के लिए 'मुंबइया समुद्र' कहां से लेकर आओगे..? : अब थोड़ा थम भी जाओ...
मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक साल तक इंदौर की मीडिया को कोई बाइट नहीं देंगे