📅 Saturday, 26 September 2026 | 06:20 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▼ -932.46 (-1.25%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▼ -306.30 (-1.31%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,100 • ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
इंदौर

Indore News : खेतों में पानी छोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या

📅 13 March 2024, 04:12 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore News : खेतों में पानी छोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या
Indore News : खेतों में पानी छोड़ने को लेकर हुआ विवाद, युवक की बेरहमी से हत्या

इंदौर। इंदौर में मामूली विवादों में हत्याओं का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है आज भी गांधीनगर थाना क्षेत्र में फिर एक हत्या हुई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह हिंगोनिया गांव के खेतों पर पानी छोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या हो गई। दो पक्षों में सुबह विवाद हो गया था।

पड़ोसी खेत के मालिकों ने मृतक रविंद्र उर्फ दीपक डाबी पर हमला कर दिया। घायल दीपक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को आरोपित बनाया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें