📅 Monday, 28 September 2026 | 12:53 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.24 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

indore news : शहर के 350 श्रद्धालु पुरी एवं ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर प्रस्थित

📅 31 January 2024, 01:55 AM • ✍️ sunil paliwal-Anil Bagora • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
indore news : शहर के 350 श्रद्धालु पुरी एवं ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर प्रस्थित
indore news : शहर के 350 श्रद्धालु पुरी एवं ज्योतिर्लिंग की यात्रा पर प्रस्थित

इंदौर : हंसदास मठ के महामंडलेश्वर स्वामी रामचरणदास महाराज एवं पंडित पवन दास महाराज ने आज दोपहर संस्था श्री जय मां के तत्वावधान में चार धाम -12 ज्योतिर्लिंग संकल्प सेवा यात्रा के द्वितीय चरण में शहर के 350 श्रद्धालुओं को जगन्नाथपुरी के लिए विदाई दी।  सभी श्रद्धालु 5 फ़रवरी को पुरी एवं छः ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के बाद 5 फ़रवरी को वापस लोटेंगे।

संस्था के प्रमुख चर्चित शास्त्री ने बताया कि रेलवे स्टेशन के  प्लेटफार्म नंबर 4  से पुरी एक्सप्रेस से सभी यात्री पुरी के लिए प्रस्थित हुए । इसके पूर्व गत वर्ष प्रथम चरण में शहर के 400 श्रद्धालु मथुरा- वृंदावन की सफल तीर्थ यात्रा कर चुके हैं।आज जा रहे, श्रद्धालु इंदौर से पुरी धाम, ओढा नागनाथ, परली बैजनाथ, त्रयंबकेश्वर, भीमाशंकर, घृष्णेश्वर एवं ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर 5 फरवरी 2024 को वापस लौटेंगे। रेलवे स्टेशन पर भक्तों ने सनातन धर्म की जय और हरे रामा हरे कृष्णा के संकीर्तन से पूरे प्लेट फार्म को गुंजायमान बनाए रखा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें