Indore City : इंदौर में पनीर की फैक्टरी सील : नारायण डेयरी आकवी बड़ी कार्रवाई : पामोलिन तेल और अज्ञात सफेद पदार्थ जप्त
इंदौर.
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई करते हुए गवली पलासिया महू स्थित दददू बेकरी की जांच की गई एवं मैदा खोपरा बुरा बेक्ड समोसा एवं स्ट्रॉबेरी केक के नमूने लिए गए मौके पर बेकरी के किचन में गंदगी पाई जाने पर सुधार किए जाने तक कारोबार बंद कराया गया.
नारायण डेयरी आकवी तहसील मऊ पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाकर पनीर, पामोलिन तेल एवं अज्ञात सफेद पदार्थ के नमूने लिए गए मौके पर पामोलिन तेल एवं अज्ञात सफेद पदार्थ को जप्त कर किया गया साथ ही डेरी यूनिट को सुधार किये जाने तक खाद्य कारोबार बंद कराया गया। नमूने लिए मौके पर 118 लीटर किलो रिफाइंड पाम आयल एवं 40 किलो अज्ञात सफेद पाउडर सील किया गया। मौके पर प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार तुरंत प्रभाव से बंद कराया गया।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
गंदगी मिलने पर बेकरी कराई बंद
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अवैध नल कनेक्शनों को वैध करने का अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करें : दिवाली के पहले ओर बाद में विशेष सफाई अभियान चलाए : त्योहारों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक