📅 Monday, 26 October 2026 | 01:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,324.87 ▲ +201.04 (+0.27%) • निफ्टी 50: 22,649.60 ▲ +49.60 (+0.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,900 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
इंदौर

Indore: 30 साल की महिला ने किया बुजुर्ग के साथ कांड, पहले बनाया सम्बन्ध फिर लूटी जिंदगी भर की कमाई!

📅 26 May 2025, 10:31 AM • ✍️ PALIWALWANI • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Indore: 30 साल की महिला ने किया बुजुर्ग के साथ कांड, पहले बनाया सम्बन्ध फिर लूटी जिंदगी भर की कमाई!
Indore: 30 साल की महिला ने किया बुजुर्ग के साथ कांड, पहले बनाया सम्बन्ध फिर लूटी जिंदगी भर की कमाई!

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.. दरअसल यहां एक 30 साल की महिला ने 61 साल के बुजुर्ग को अपने प्यार में ऐसा फंसाया कि, वो अपना सबकुछ हार गए… पूरा मामला कनाडिया थाना क्षेत्र का है.. महिला ने बुजुर्ग को अपने प्रेमजाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी दी.. इसके बाद उसने फरियादी से करीब 24 लाख रुपए ऐंठ लिए.. परेशान होकर बुजुर्ग पुलिस के पास पहुंचा, जिसके बाद मामले में एक्शन हुआ.. फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके बैंक खाते सील कर 19 लाख रुपए होल्ड करा दिए हैं…

खबर के मुताबिक, उज्जैन के होटल से लौटने के एक महीने बाद ही महिला ने फोटो-वीडियो दिखाकर बुजुर्ग को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया… वह बार-बार उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी देती रही और इस दबाव में बुजुर्घ ने उसे करीब 24 लाख रुपए उसे दे दिए… पुलिस के मुताबिक, महिला पूरी प्लानिंग के साथ संपन्न और पारिवारिक छवि वाले पुरुषों को निशाना बनाती थी…अब यह पता लगाया जा रहा है कि, क्या महिला ने इसी तरीके से और लोगों को भी फंसाया है|

 
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें