📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:44 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,250 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,600 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

दुबई से लेकर मेघालय तक इंदौर की एक बेटी के साथ हुई प्रताड़ना : दुबई ले जाकर मांगे 60 लाख रुपए

📅 15 March 2022, 01:42 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दुबई से लेकर मेघालय तक इंदौर की एक बेटी के साथ हुई प्रताड़ना : दुबई ले जाकर मांगे 60 लाख रुपए
दुबई से लेकर मेघालय तक इंदौर की एक बेटी के साथ हुई प्रताड़ना : दुबई ले जाकर मांगे 60 लाख रुपए

इंदौर : दुबई से लेकर मेघालय तक इंदौर की एक बेटी के साथ हुई प्रताड़ना की कहानी सामने आई है। बड़ी हसरत और सपने संजोये यह बेटी अपने पति के साथ दुबई गई थी। आरोप है कि वहां जाते ही उसे परेशान किया जाने लगा। पैसों की डिमांड की गई। गर्भवती हुई तो पति गर्भपात का दबाव बनाने लगा। बात नहीं मानने पर उसे इंदौर भेज दिया। जब इंदौर आई तो यहां भी प्रताड़ित हुई। आरोप है कि ससुराल वाले ने उससे प्रेग्नेंसी में भी दिनभर घर का कामकाज करवाते थे। बाद में मारपीट कर उसे मायके भेज दिया। जिसके बाद दिसंबर 2021 में पीड़ित ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर सोमवार को जिला न्यायालय ने पति, सास और ननद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस मामले में दुबई एंबेसी को भी पत्र लिखा जा चुका है। महिला एवं बाल विकास विभाग में भी मामले की शिकायत की गई थी।

मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुआ था परिचय : वकील कृष्ण कुमार कुन्हारे ने बताया कि शुभ सम्पदा कॉलोनी निपानिया इंदौर निवासी महिला का परिचय दुबई में काम करने वाले संजय क्षेत्री से मेट्रिमोनियल साइट जीवनसाथी डॉट कॉम के माध्यम से 2019-20 में हुआ था। शादी 1 मार्च 2020 को सयाजी होटल में हुई। इसके बाद आईरिस पार्क तलावली चांदा इंदौर निवासी सास पारबती क्षेत्री, देवर आशीष, ननद तारा, शारदा, नंदोई प्रभात बिसवा दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

दुबई ले जाकर मांगे 60 लाख रुपए : शादी के बाद महिला का पति संजय उसे दुबई ले गया। यहां 60 लाख रुपए की मांग की। ससुराल वालों से बात की तो उन्होंने भी बेटे का ही साथ दिया। आरोप है कि पति संजय दुबई में पत्नी से मारपीट करने लगा। कुछ दिन बाद वो गर्भवती हुई तो संजय गर्भपात के लिए दबाव डालने लगा। बात नहीं मानने पर पति ने विवाद कर पीड़िता को 3 जनवरी 2021 को भारत भेज दिया। वो अपनी पत्नी का ध्यान नहीं रखता था और खर्च उठाने को भी तैयार नहीं था। इंदौर आने पर ससुराल के लोग पीड़िता से प्रेग्नेंसी में भी दिनभर घर का सारा काम करवाने लगे। बाद में मारपीट कर ससुराल के लोगों ने भी पीड़िता को अप्रैल 2021 में मायके भेज दिया।

मेघायल के शिलांग में भी प्रताड़ना : महिला अगस्त 2021 में समझौता होने पर ससुराल पहुंची। यहां ससुराल के लोगो ने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी। जिस पर थोड़ी मोहलत मांगने पर उसे बमुश्किल घर में आने दिया गया। इसी दौरान महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। संजय जब दुबई से इंदौर आया तो ससुराल के लोग पीड़िता को मेघालय के शिलांग स्थित पैतृक निवास ले गए। यहां पर भी पीड़िता से मारपीट की जाने लगी। प्रताड़ना से तंग आकर महिला 2 नवम्बर 2021 को इंदौर लौट आई।

26 मार्च 2022 को कोर्ट में पेश कराने का दिया आदेश : कोर्ट ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी से जांच रिपोर्ट तलब करने के बाद रिपोर्ट के आधार पर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी इंदौर सुरभि सिंह सुमनजी ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और 26 मार्च 2022 को कोर्ट में पेश कराने का आदेश दिया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें