📅 Saturday, 31 October 2026 | 08:52 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.50 ▲ +308.50 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • 🌤️ उज्जैन: 20°C (हल्के बादल)
इंदौर

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : महासुदर्शन क्रिया, सेवा ,सत्संग के साथ मनाया गया आर्ट ऑफ लिविंग

📅 23 July 2024, 12:53 AM • ✍️ indore meri pehchan • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुरु पूर्णिमा महोत्सव : महासुदर्शन क्रिया, सेवा ,सत्संग के साथ मनाया गया आर्ट ऑफ लिविंग
गुरु पूर्णिमा महोत्सव : महासुदर्शन क्रिया, सेवा ,सत्संग के साथ मनाया गया आर्ट ऑफ लिविंग

इंदौर. आध्यात्मिक गुरु श्री श्री की स्वयंसेवी संस्था आर्ट ऑफ़ लिविंग की इंदौर इकाई द्वारा रविवार को हर्षोल्लास के साथ गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया.

संस्था के साधको द्वारा गुरु के प्रति कृतज्ञता का दिन गुरु पूर्णिमा  दोपहर में श्रीश्री वन इंदौर विकास प्राधिकरण के स्कीम में 400 पौधे रोपने के साथ शाम को पंजाब अरोड़ वंशीय धर्मशाला में दिव्य मस्ती पूर्ण विशाल सत्संग मुम्ई से धारे सुविख्यात भजन सत्संग गायक दिव्यांश वर्मा के मस्ती पूर्ण और सुरम्य भजन प्रस्तुतियों पर उपस्तिथ श्रोता को मंत्र मुग्ध करके खचाखच भरे हाल में सभी ने झूमनकर आंनद उठाया इसके साथ ही गुरुपूजन के साथ विशेष दक्षिणामूर्ति होम का आयोजन बंगलोर से विशेष रूप से पधारे स्वामी ब्रह्मचित की उपस्तिथि में वैदिक धर्म संस्थान के पंडितों द्वारा वैदिक मन्त्रो द्वारा किया।

स्वामी जी ने बताया कि गुरु पूर्णिमा साधक के स्वयं निरीक्षण का दिन है। इस दिवस पर भगवान शिव के ज्ञान स्वरूप अवतार दक्षिणामूर्ति के आह्वान के साथ हवन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रातः में सुबह 7 बजे परमपूज्य गुरुदेव की आवाज में महासुदर्शन क्रिया भी कराई गई जिसमें सेकड़ो की संख्या में आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स किये हुए साधको ने भाग ले कर लाभ उठाया।

संस्था द्वारा आगामी कार्यकर्मो की कड़ी में सोमवार से शुरू हो रहे, शिव के प्रिय माह श्रावण पर सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में 500 से ज्यादा रुद्र पूजा का आयोजन किया जाएगा। जिसमे भी भाग लेकर श्रद्धालु पुण्य लाभ अर्जित कर सकते  है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें