📅 Sunday, 06 September 2026 | 07:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,515.43 ▲ +362.53 (+0.48%) निफ्टी 50: 23,897.70 ▲ +24.30 (+0.10%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,800 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 25°C (आंशिक बादल)
इंदौर

आज राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शनी

📅 24 December 2021, 09:05 AM ✍️ विनोद गोयल ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आज राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शनी
आज राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शनी

इंदौर : राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार 24 दिसम्बर को जिलाधीश कार्यालय पर उपभोक्ता संरक्षण से जुड़े संगठनों, पेट्रोल पंप एवं रसोई गैस वितरक एसोसिएशन की बैठक के बाद 11 बजे से प्रदर्शनी का आयोजन भी रखा गया है। अ.भा. उपभोक्ता कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर.के. शुक्ला एवं संरक्षक राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण दिवस के पूर्व जिला खाद्य नियंत्रक सुश्री मीना मालाकार ने शहर के सभी उपभोक्ता संगठनों के पदाधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि वे उपभोक्ताओं के प्रति जागरुक रहें और जहां कहीं उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा हो, वहां प्रमाण के साथ शिकायत करें तो त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि शहर की 800 में से 660 सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच कर दोषी वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पेट्रोल, रसोई गैस एवं सोना-चांदी के जेवरात खरीदते समय ग्राहकों को रसीद अवश्य लेना चाहिए। रसीद के अभाव में यह प्रमाणित करना संभव नहीं होता कि ग्राहक ने किस दुकान से सामान खरीदा है। बैठक में शहर के पेट्रोल एवं रसोई गैस वितरक भी मौजूद थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें