indoremeripehchan : बारिश में राहत की ड्यूटी: महापौर ने आपदा प्रबंधन टीम का बढ़ाया हौसला
📅 28 July 2025, 11:56 AM
•
✍️ indoremeripehchan.in
•
⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
इंदौर.
इंदौर में जारी मूसलाधार बारिश के बीच नगर पालिक निगम की आपदा प्रबंधन टीम अलर्ट मोड पर कार्यरत है। इसी क्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव सोमवार को मधुमिलन चौराहे पहुंचे, जहां उन्होंने जलभराव से निपटने में जुटी टीम का उत्साहवर्धन किया।
महापौर ने टीम के कार्यों की सराहना करते हुए उनके साथ अल्पाहार भी लिया। महापौर ने कहा कि प्रतिदिन जलभराव और बारिश से जुड़ी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों से अपडेट भी ले रहे हैं।
इंदौर के नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अमला निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद पंखुड़ी डोसी, ज़ोनल अधिकारी और अन्य निगम अधिकारी भी मौजूद रहे।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज