📅 Sunday, 08 November 2026 | 12:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.02 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
इंदौर

इंदौर में पहली बार कोकीन सप्लाई रैकेट का खुलासा : विदेशी युवती को 31 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा

📅 19 November 2025, 07:54 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
इंदौर में पहली बार कोकीन सप्लाई रैकेट का खुलासा : विदेशी युवती को 31 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा
इंदौर में पहली बार कोकीन सप्लाई रैकेट का खुलासा : विदेशी युवती को 31 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा

इंदौर.

नारकोटिक्स विंग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक विदेशी युवती को 31 ग्राम कोकीन पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है। यह पहली बार है जब शहर में कोकीन सप्लाई रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। कोकीन जैसे महंगे और अत्यंत घातक नशे की मौजूदगी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। कार्रवाई मुखबिर की पक्की सूचना पर की गई, जिसके बाद टीम ने ऑपरेशन चलाकर अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चैन की कड़ियाँ उजागर की हैं।

वीओ-जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार महिला लिंडा पिता अनाबा 25 वर्ष है, जो अफ्रीकी देश कोटे द’आइवोर की निवासी है। वह भारत में स्टूडेंट वीजा पर आई थी, लेकिन वीजा का गलत उपयोग करते हुए नालासोपारा (मुंबई) में रह रही थी। वहीं से वह देश के बड़े महानगरों में कोकीन की सप्लाई करने के संदेह में नारकोटिक्स विंग की रडार पर थी। टीम को इनपुट मिला था कि वह इंदौर में किसी खरीदार से संपर्क करने वाली है।

इसी सूचना पर विशेष निगरानी रखी गई और उसे इंदौर में दबोच लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क के संपर्क में थी, जो अफ्रीकी देशों से भारत के माध्यम से अन्य शहरों में कोकीन की आपूर्ति करता है। जब्त कोकीन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये बताई जा रही है।

अधिकारियों का मानना है कि इसके जरिए शहर में पहली बार कोकीन की बड़ी खेप आने की कोशिश की गई थी नारकोटिक्स विंग अब उसके संपर्कों, फाइनेंसरों और देशभर में फैलाए गए नेटवर्क की जांच कर रहा है। टीम इस बात की भी जांच कर रही है कि स्टूडेंट वीजा पर आने वाले विदेशी नागरिकों का ड्रग रैकेट में उपयोग कैसे किया जा रहा है। गिरफ्तारी को लेकर शहर में नशे के बड़े नेटवर्क को तोड़ने के लिए अहम सफलता माना जा रहा है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें