📅 Wednesday, 04 November 2026 | 10:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,720 • 🥈 चांदी (1kg): ₹192,000 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
इंदौर

एक हजार करोड़ की शेयर पूंजी के साथ सरकारी सम्पत्तियों के प्रबंधन के लिए बनी कंपनी

📅 28 January 2022, 11:42 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक हजार करोड़ की शेयर पूंजी के साथ सरकारी सम्पत्तियों के प्रबंधन के लिए बनी कंपनी
एक हजार करोड़ की शेयर पूंजी के साथ सरकारी सम्पत्तियों के प्रबंधन के लिए बनी कंपनी

इंदौर : श्री शिवराज सरकार ने मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन कम्पनी का गठन किया है. अभी तक मध्यप्रदेश सडक़ विकास निगम के माध्यम से सरकारी सम्पत्तियों का प्रबंधन किया जा रहा था और अनुपयोगी सम्पत्तियों की नीलामी भी करवाई जा रही है. एक हजार करोड़ की शेयर पूंजी इस कम्पनी की रहेगी और 100 फीसदी अंशदान राज्य शासन द्वारा ही वहन किया जाएगा. प्रदेश के साथ-साथ बाहरी राज्यों में मौजूद सम्पत्तियों की खोज और उनकी नीलामी की जिम्मेदारी अब इस कंपनी पर ही रहेगी. गजट नोटिफिकेशन के जरिए मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति कंपनी के संचालक मंडल का भी गठन कर दिया, जिसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री और उपाध्यक्ष मुख्य सचिव रहेंगे. वहीं वित्त लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, वाणिज्यकर और नगरीय प्रशासन तथा विकास विभाग के प्रमुख सचिव भी कंपनी में शामिल रहेंगे और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य परिसम्पत्ति प्रबंधन को सदस्य सचिव बनाया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें