📅 Monday, 28 September 2026 | 08:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,400 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

PM विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा : श्रीलंका में गहराया राजनीतिक संकट

📅 09 July 2022, 08:58 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PM विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा  : श्रीलंका में गहराया राजनीतिक संकट
PM विक्रमसिंघे ने दिया इस्तीफा : श्रीलंका में गहराया राजनीतिक संकट

PM Ranil Wickremesinghe Resigns : पहले ही कर चुके थे ऐलान

श्रीलंका : श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह देश के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा देने और सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने के लिए तैयार हैं. 

श्रीलंका में पिछले कई महीनों से चल रहे सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आज काफा ज्यादा तेज हो गया है। बता दें श्रीलंका पिछले कुछ महीनों से आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहीं अब जनता का गुस्सा वहां की सरकार पर उतरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी बीच वहां के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफा भी दे दिया है। बता दें आज वहां पर प्रदर्शनकारीयों ने राष्ट्रपति भवन पर अपना कब्जा कर लिया है।

प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दिया

बता दें श्रीलंका में चल रहे सियासी संकट के बीच आज वहां के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले रानिल विक्रमसिंघे ने अपने एक ट्वीट में लिखा, ‘सभी नागरिकों की सुरक्षा सहित सरकार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए, मैं आज पार्टी नेताओं की सर्वदलीय सरकार के लिए रास्ता बनाने की सिफारिश को स्वीकार करता हूं। इसे सुगम बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दूंगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें