📅 Saturday, 31 October 2026 | 05:34 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
देश-विदेश

जनता परेशान ! ईरान में रोटी के पड़े लाले : आटे की कीमतों में 300 फीसदी का उछाल

📅 15 May 2022, 07:17 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जनता परेशान ! ईरान में रोटी के पड़े लाले : आटे की कीमतों में 300 फीसदी का उछाल
जनता परेशान ! ईरान में रोटी के पड़े लाले : आटे की कीमतों में 300 फीसदी का उछाल

ईरान के कई शहरों में खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर शनिवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा, जबकि एक ईरानी सांसद ने स्थानीय मीडिया को बताया कि देश के दक्षिण-पश्चिम में प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. पिछले हफ्ते आयातित गेहूं के लिए राज्य सब्सिडी में कटौती के बाद ईरान में विभिन्न प्रकार के आटा-आधारित खाद्य पदार्थों की कीमतों में 300% तक की बढ़ोतरी हो गई है. इसको लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.

राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की सरकार ने खाद्य तेल और डेयरी उत्पादों जैसे बुनियादी सामानों की कीमतें भी बढ़ा दी हैं. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो के अनुसार, ईरान के उत्तरी शहर रश्त, मध्य शहर फरसान और उत्तरपूर्वी शहर नेशाबुर में विरोध प्रदर्शन हुए. रॉयटर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रदर्शनकारी ‘रायसी, कुछ शर्म करो, देश से बाहर जाओ!’ नारे लगा रहे हैं. हालांकि, रॉयटर्स ने स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है.

स्थानीय सांसद अहमद अवाई ने आईएलएनए समाचार एजेंसी को बताया कि दक्षिण-पश्चिमी प्रांत खुज़ेस्तान के तेल उत्पादक शहर डेज़फुल में रैलियों के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई. इससे पहले स्टेट मीडिया ने बताया था कि डेज़फुल में सुरक्षा बलों द्वारा अनुमानित 300 लोगों को तितर-बितर किया गया और गुरुवार की देर रात 15 को गिरफ्तार किया गया. कीमतों में वृद्धि पर असंतोष के पहले संकेतों में, ईरानी मीडिया ने पिछले हफ्ते इंटरनेट सेवाओं को बाधित करने की सूचना दी. रैलियां आयोजित करने पर पाबंदी लगाई गई, और वीडियो प्रसारित होने से रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी अस्थायी प्रतिबंध का प्रयास किया गया.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें