Breaking News
39 साल की भाभीजी के पति को लोगों ने किया ट्रोल, तो झल्ला उठीं अभिनेत्री, बोलीं- दो तलाक हुए तो क्या, मैं भी तो... इंदौर के मिल मजदूरों के लिए खुशखबरी : 16 साल का इंतजार हुआ खत्म, इस दिन मिलेंगे 425 करोड़ रुपए Sam Bahadur movie Star Cast : ‘सैम बहादुर’ के लिए विक्की कौशल ने लिए करोड़ों, फातिमा सना शेख को मिली महज इतनी फीस काल भैरव जयंती विशेष : कब है काल भैरव जयंती?, जानें तिथि, महत्व, कैसे प्रकट हुआ भगवान शिव का ये रौद्र रूप, काल भैरव कथा 2024 राशिफल : बृहस्पति होंगे मार्गी, इन तीन राशियों के लिए जबरदस्त होगा नया साल, चमक उठेगी किस्मत
Friday, 01 December 2023

देश-विदेश

Air India ने पेश किया नया ब्रांड लोगो और डिजाइन, इस साल के अंत तक होंगे ये बड़े बदलाव

11 August 2023 09:50 PM Pushplata
इंडिया,पहचान,विमान,ब्रांड,बदलाव,एयरलाइन,कार्यक्रम,हाथों,प्रमुख,चंद्रशेखरन,दिसंबर,विमानों,जानकारी,कंपनी,एयरलाइंस,air,india,introduced,new,brand,logo,design,major,changes,happen,end,ye

नई दिल्ली। भारत की ध्वज वाहक विमान सेवा एयर इंडिया को अब एक नई पहचान मिल गई है। बता दें कि सरकारी हाथों से निकलकर टाटा समूह (Tata Group) के हाथों में वापस लौटी एयर इंडिया (Air India) बीती रात नई पहचान मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इसी कार्यक्रम में एयर इंडिया का कायाकल्प करने की योजना के तहत टाटा ग्रुप के प्रमुख एन चंद्रशेखरन ने विमान की रंगत को बदलने और नई पहचान का अनावरण किया। कार्यक्रम के दौरान एयर इंडिया के लिए नया लोगो और ब्रांड पहचान को लॉन्च किया गया। अब ये बदलाव (नए ब्रांड और पहचान) इसी साल से एयरलाइन में देखने को मिलेंगे।

दिसंबर से विमानों पर दिखेगा बदलाव

एयरलाइन की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया है कि विमान के लोगो और पहचान में जो नए बदलाव हुए हैं वो इसी साल दिसंबर महीने से दिखाई देंगे। इस नई पहचान का निर्माण ब्रांड परिवर्तन कंपनी फ्यूचर ब्रांड के साथ साझेदारी में किया गया है। विमान के रंग रूप और डिजाइन में बदलाव के लिए बैंगनी, गहरे लाल, सुनहले रंग का इस्तेमाल किया गया है। एयर इंडिया ने ये भी कहा है कि एयरलाइन का पहले A350 विमान पर इस लोगो को प्रदर्शित किया जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल जनवरी 2022 में घाटे में चल रही एयर इंडिया को टाटा समूह ने अपने अपने अधिकार में ले लिया था। एयरलाइंस को अपना बनाने के साथ ही टाटा समूह ने इसमें कई बदलाव की योजनाएं बनाई है। इन्हीं बदलावों के क्रम में अब एयरलाइंस का नया लोगो और ब्रांड बदल दिया गया है। इसके साथ ही एयर इंडिया की तरफ से एयरबस और बोइंग को 470 विमानों की आपूर्ति के लिए 70 डॉलर का ऑर्डर भी दिया है।

टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन का कहना है कि उनके लिए ये एयरलाइन बस एक व्यवसाय नहीं है बल्कि एक जुनून और एक राष्ट्रीय मिशन भी है।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News