Sunday, 24 May 2026

देश-विदेश

पाकिस्तान के क्वेटा में आर्मी ट्रेन में बम धमाका : 24 सैनिकों, नागरिकों की मौत

paliwalwani
पाकिस्तान के क्वेटा में आर्मी ट्रेन में बम धमाका : 24 सैनिकों, नागरिकों की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा में आर्मी ट्रेन में बम धमाका : 24 सैनिकों, नागरिकों की मौत

इस्लामाबाद. पाकिस्तान के क्वेटा में एक आर्मी ट्रेन को निशाना बनाकर भयानक बम धमाका किया गया है, जिसमें कम से कम 24 जवानों और आम नागरिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तान के एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को पाकिस्तान के अशांत दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में सेना के जवानों को ले जा रही एक ट्रेन में धमाका होने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई।

यह हमला प्रांतीय राजधानी क्वेटा में हुआ जिसमें अभी तक 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी है। अधिकारी ने AFP को बताया कि मरने वालों में सेना के जवान भी शामिल हैं। घटनास्थल से मिली तस्वीरों में ट्रेन का एक डिब्बा पूरी तरह से टूट-फूटकर एक तरफ गिरा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि लोग मलबे पर चढ़कर ज़िंदा बचे लोगों की तलाश कर रहे थे। कुछ लोग खून से लथपथ घायलों को स्ट्रेचर पर लादकर पटरी से उतरे डिब्बों से दूर ले जाते दिख रहे हैं जबकि हथियारबंद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया था।

समाचार एजेंसी एएफपी से अधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन सेना के जवानों और उनके परिवार वालों को क्वेटा से देश के उत्तर-पश्चिमी शहर पेशावर ले जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि जब यह ट्रेन क्वेटा में चमन फाटक के पास एक सिग्नल से गुजर रही थी तभी बारूद से भरी एक कार ने ट्रेन के एक डिब्बे में टक्कर मार दी जिससे जोरदार धमाका हो गया।" इस धमाके से ट्रेन की खिड़कियों के शीशे टूट गए और आस-पास खड़ी गाड़ियां भी तबाह हो गईं। एक अन्य अधिकारी ने AFP को बताया कि ये जवान ईद की छुट्टियां मनाने के लिए सफर कर रहे थे। ईद का त्योहार मंगलवार से शुरू होने वाला है।

आपको बता दें कि बलूचिस्तान जो क्षेत्रफल के लिहाज से पाकिस्तान का सबसे बड़ा और विकास के मामले में सबसे पिछड़ा प्रांत है वो शिक्षा, रोजगार और आर्थिक विकास जैसे अहम पैमानों पर देश के बाकी हिस्सों से काफी पीछे है। बलूचिस्तान की आजादी के लिए वर्षों से संघर्ष चल रहे हैं। कई फ्रीडम फाइटर संगठन हैं जो बलूचिस्तान की आजादी के लिए पाकिस्तान की सरकार से जंग लड़ रहे हैं। इन स्वतंत्रता सेनानियों पर पाकिस्तान की सेना ने भयानक जुल्म किए हैं जिसके खिलाफ अब बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तान के खिलाफ खड़े हो गये हैं।

धमाके कितना खतरनाक था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए और उनमें आग लग गई। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में घटनास्थल से घना काला धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों और सोशल मीडिया फुटेज के अनुसार यह धमाका उस इलाके में हुआ जहां आमतौर पर सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। इस धमाके से आस-पास की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा और वहां खड़ी गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News