📅 Monday, 02 November 2026 | 05:46 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,270 • 🥈 चांदी (1kg): ₹184,200 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
स्वास्थ्य

कम उम्र में क्यों बढ़ रही कैंसर जैसी घातक बीमारी एक्सपर्ट ने बताया क्यों 50 से कम उम्र में हो रही हैं जानलेवा बीमारियां!

📅 16 August 2024, 10:38 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कम उम्र में क्यों बढ़ रही कैंसर जैसी घातक बीमारी एक्सपर्ट ने बताया क्यों 50 से कम उम्र में हो रही हैं जानलेवा बीमारियां!
कम उम्र में क्यों बढ़ रही कैंसर जैसी घातक बीमारी एक्सपर्ट ने बताया क्यों 50 से कम उम्र में हो रही हैं जानलेवा बीमारियां!

Cancer High Risk Foods: पिछले कुछ सालों में कैंसर से संबंधित ऐसे मामले सामने आए हैं जो सच में हैरान कर देने वाले रहे हैं। कम उम्र में लोगों को कैंसर का शिकार होते हुए देखा गया है। चाहे वो महिला हो या पुरुष दोनों में कैंसर के खतरे को देखा गया है और वो भी ऐसे लोगों में जो धूम्रपान या तंबाकू जैसी लतों के भी आदी नहीं है। ऐसे में लोगों के लिए भी समझना मुश्किल हो रहा है कि आखिर क्या वजह है जो कैंसर जैसी घातक बीमारी हो रही है। वहीं, एक्सपर्ट्स की ओर से कम उम्र में कैंसर होने का खुलासा कर दिया गया है।

इस कारण 50 साल से कम उम्र में कैंसर का खतरा

एक रिपोर्ट के अनुसार यूके टॉप कैंसर डॉक्टरों ने खुलासा किया है कि 50 साल से कम उम्र होने पर भी लोगों को कैंसर क्यों हो रहा है। धूम्रपान या तंबाकू की आदत न होने पर भी कैंसर होने की वजह खानपान को बताया गया है। जी हां, डॉक्टर्स का कहना है कि कैंसर के शुरुआती मामलों में 25% तक की वृद्धि हुई है। 2023 अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण के अनुसार, पिछले 30 साल में दुनिया भर में युवा डायग्नोसिस में 80% और यूके में 25% की वृद्धि हुई है।

कम उम्र में कैंसर होने की ये है वजह

वैसे तो डॉक्टर्स का ये ही कहना है कि कैंसर होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि लाइफस्टाइल में हुए खानपान के बदलाव से कैंसर हो सकता है। दरअसल, ब्रिटेन के कैंसर विशेषज्ञों के अनुसार जंक फूड (Junk Food) और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड (Ultra Processed Food) से भी कैंसर हो सकता है। इसके बारे में कैंसर रिसर्च यूके में ऑन्कोलॉजिस्ट और मुख्य चिकित्सक प्रोफेसर चार्ल्स स्वैंटन द्वारा बताया गया है। अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग कम फाइबर और ज्यादा चीनी का सेवन करते हैं उनमें भी कैंसर का खतरा बढ़ता है।

युवाओं में कैंसर बनाता है गलत खानपान

नैशविले में वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में आंत्र कैंसर चिकित्सक डॉ. कैथी इंग द्वारा कहा गया है कि खराब आहार और लाइफस्टाइल के कारण कई युवा कैंसर रोगी में हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी समस्या भी होती हैं।

कैसे करें कैंसर से बचाव?

डॉक्टर्स के अनुसार लाइफस्टाइल में अच्छा बदलाव ही आपको बीमारियों से मुक्त रख सकता है। आप दिनभर में क्या खाते या पीते हैं, इसका खास असर आपकी जिंदगी पर पड़ता है। गलत तरह के खानपान से आप कई बीमारियों को खुद बुलावा दे सकते हैं। शराब, धूम्रपान, तंबाकू जैसी आदतों को छोड़ने के अलावा आपको अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड का सेवन करना भी बंद करना होगा।

पिज्जा, बर्गर, चाऊमीन, मोमोज जैसे जंक फूड और पैकेट के चिप्स या दो मिनट में बन जाने वाले खाने की चीजों का सेवन करना छोड़ना होगा। इस तरह के गलत खानपान से सिर्फ पेट का कैंसर नहीं बल्कि अन्य तरह के कैंसर भी हो सकते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें