उंगलियां चटकाना होता है बेहद खतरनाक : इस बुरी आदत से ऐसे पाएं छुटकारा
अकसर लोगों की आदत होती है कि, वो बैठे बैठे अपनी उंगलियां चटकाते रहते हैं। आमतौर पर लोग ऐसा घबराहट, बोरियत या खालीपन के समय करते हैं। ज्यादातर ये आदत लोगों को बचपन में ही पड़ जाती है, जब बच्चा किसी को उंगलिया चटकाते हुए देखता है तो वो भी इसे दोहराने लगता है।
एक बार से दो बार और फिर ये आदत बन जाती है। जिन लोगों की उंगलियों को चटकाने की आदत होती है वो अगर अपने तय समय पर उंगलियां ना चटकाएं तो उन्हें ऐसा लगता है कि, मानो उंगलियों में भारीपन आ गया हो। हालांकि, लोगों को ये पता ही नहीं होता कि, उनकी ये आदत उन्हें कितना नुकसान पहुंचा सकती है। राजधानी भोपाल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.चंचल शर्मा ने बताया कि, उंगलिया चटकाने की आदत व्यक्ति को गंभीर जोड़ों के दर्द यानी गठिया तक का शिकार बना सकती है।
क्या कहते हैं चिकित्सक
डॉ. शर्मा ने बताया कि, हर दो हड्डियों के जोड़ में एक प्रकार का लिक्विड होता है, जो शरीर के हर बॉडी पार्ट को मूव करने में मदद करता है। मेडिकल भाषा में इसे लिगामेंट साइनोवायल फ्लूइड कहा जाता है। जो हड्डियों की ग्रीसिंग का काम करता है, लेकिन जब बार बार उंगलियां चटकाई जाती हैं तो इससे ये लिगामेंट कम होने लगता है, जिस कारण से हड्डियों में रगड़ पैदा होने लगती है। इस खाली जगह पर काबर्न डाई ऑक्साइड इकट्ठा हो जाता है, जिसके कारण जोड़ का दर्द शुरु हो जाता है, जो आगे चलकर गठिया में बदल जाता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →