📅 Thursday, 01 October 2026 | 08:21 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,480.29 ▼ -291.41 (-0.40%) • निफ्टी 50: 22,620.45 ▼ -159.75 (-0.70%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,430 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
गुजरात

गुजरात विधानसभा चुनाव में चला मोदी मैजिक : हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त

📅 08 December 2022, 11:43 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुजरात विधानसभा चुनाव में चला मोदी मैजिक : हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त
गुजरात विधानसभा चुनाव में चला मोदी मैजिक : हिमाचल में कांग्रेस की बढ़त

गुजरात में विधानसभा की सभी 182 सीटों पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बड़ी बढ़त मिली है। प्रचंड जीत की ओर बीजेपी, 50 फीसदी से ज्यादा वोट

गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी बड़ा करिश्मा करने की ओर बढ़ रही है। सुबह 10 बजे की काउंटिंग में बीजेपी को 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिले हैं। तो वहीं कांग्रेस 26.7 फीसदी और आप को 13.09 % फीसदी वोट हासिल हुए हैं। बीजेपी का गुजरात में यह अब तक का सबसे ज्यादा वोट शेयर है।

गुजरात में भी एक सीट पर दौड़ रही है सपा की साइकिल

गुजरात में भी एक सीट पर सपा की साइकिल दौड़ रही है. गुजरात की कुटियान सीट पर समाजवादी पार्टी आगे है. पोरबंदर की कुटियान सीट से कांधल जडेजा उम्मीदवार हैं. गुजरात की लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे हैं कांधल.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें