📅 Thursday, 17 September 2026 | 03:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,336.45 ▼ -445.35 (-0.60%) निफ्टी 50: 23,217.60 ▼ -180.50 (-0.77%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹152,770 🥈 चांदी (1kg): ₹237,600 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
गुजरात

गुजरात हाइवे पर भीषण सड़क हादसा : दो लोगों की दर्दनाक मौत

📅 02 January 2026, 08:31 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुजरात हाइवे पर भीषण सड़क हादसा : दो लोगों की दर्दनाक मौत
गुजरात हाइवे पर भीषण सड़क हादसा : दो लोगों की दर्दनाक मौत

गुजरात.

गुजरात के खेडा जिले में नडियाद–कपडवंज हाइवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 साल की मासूम बच्ची और 24 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा महुधा तालुका के वड़थल रईजीपुरा पाटिया के पास हुआ, जहां एक CNG रिक्शा और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार आमने-सामने की टक्कर हो गई.

जानकारी के अनुसार, कपडवंज क्षेत्र का एक परिवार मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वड़थल रईजीपुरा पाटिया के पास सामने से आ रहे CNG रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार 7 साल की बच्ची और 24 वर्षीय महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

दुर्घटना में CNG रिक्शा और बाइक पर सवार अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घायलों को कठलाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. डॉक्टरों की टीम घायलों के इलाज में जुटी हुई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें