गुजरात में बाढ़ जैसे हालात : बारिश से घर-गाड़ियां सब डूबे, स्कूल भी बंद : सूरत में बारिश से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बंद
गुजरात.
गुजरात में कुदरत की मार से भारी तबाही हुई है। वलसाड और नवसारी समेत कई जिलों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। प्रशासन ने 22,000 लोगों को सुरक्षित निकाला है और सेना तथा NDRF की टीमें लगातार बचाव में लगी हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने राज्य को पूरी सहायता का आश्वासन दिया है।
गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. दक्षिण गुजरात समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. सबसे ज्यादा असर वलसाड जिले के उमरगाम में देखने को मिला, जहां पिछले 24 घंटे में करीब 36 इंच बारिश दर्ज की गई. भारी जलभराव के कारण सड़कें डूब गई हैं और कई इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए नावों की मदद ली जा रही है.
दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। नदियां उफान पर हैं और सड़कें पानी में डूब चुकी हैं। राहत और बचाव दल लगातार लोगों की जान बचाने में लगे हैं।
गुजरात के दक्षिण हिस्से में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। सबसे ज्यादा खराब हालात वलसाड और नवसारी जिलों में बने हुए हैं। इसके अलावा सूरत, अहमदाबाद, खेड़ा, तापी और डांग में भी भारी बारिश हुई है। वलसाड जिले का उमरगाम तालुका बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां बुधवार सुबह छह बजे से गुरुवार शाम छह बजे तक यानी 36 घंटों में रिकॉर्ड 1,200 मिमी बारिश दर्ज की गई। नवसारी जिले के चिखली में 800 मिमी और खेरगाम में 650 मिमी पानी बरसा। घर, गाड़ियां सब डूब चुके हैं।
अहमदाबाद और खेड़ा में भी गुरुवार को जोरदार बारिश हुई। अहमदाबाद के धोलेरा में महज 12 घंटे में 339 मिमी बारिश हुई। वहीं अहमदाबाद शहर में 225 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इससे कई सोसायटियों में पानी भर गया और लोग घंटों जाम में फंसे रहे। तापी और डांग के 23 तालुकों में 12 घंटे के भीतर 200 मिमी से अधिक बारिश हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की है। उन्होंने राज्य के हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद का भरोसा दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात कर जरूरी सहायता देने की बात कही है। सूरत में भी 2,200 लोगों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया गया है।
मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, डांग, नर्मदा, वडोदरा, छोटा उदयपुर, पंचमहल और दाहोद में 'रेड अलर्ट' घोषित है। वहीं अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, आनंद और खेड़ा में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिण गुजरात में अब तक सीजन की 62 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
गुजरात के सूरत में भारी बारिश के कारण अंबिका नदी उफान पर आ गई है। नदी का पानी पुल के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। सुरक्षा के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (नेशनल एक्सप्रेसवे 4) पर ईएनए (पलसाना) और खरेल (नवसारी) के बीच वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन स्थिति पर नज़र रखे हुए है। पानी का स्तर कम होते ही यातायात फिर से शुरू कर दिया जाएगा।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →