📅 Sunday, 11 October 2026 | 12:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
सूरत

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर युवती के साथ घिनौना कांड : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

📅 30 November -0001, 12:00 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर युवती के साथ घिनौना कांड : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर युवती के साथ घिनौना कांड : पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

सूरत. सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना एक युवती के लिए परेशानी का सबब बन गया। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर विश्वास जीतने, कैंसर से पीड़ित होने का झांसा देकर लाखों रुपये लेने, दुष्कर्म करने और निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के मामले में साइबर पुलिस ने गुजरात के सूरत से 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रोनक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड भी जब्त किया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने 1 मई से 19 जुलाई 2025 के बीच इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से संपर्क किया और उससे दोस्ती की। धीरे-धीरे विश्वास में लेने के बाद उसने खुद को कैंसर से पीड़ित बताते हुए आर्थिक मदद मांगी। उसकी बातों में आकर युवती ने नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 2 लाख 19 हजार 500 रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपी सूरत से आया और एक निजी होटल में रुककर युवती को वहां बुलाया। इस दौरान उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसके निजी फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में जब युवती ने अपनी रकम वापस मांगी, तो आरोपी ने निजी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को सूरत से लिया हिरासत में

युवती की लिखित शिकायत पर 20 अगस्त 2026 को साइबर पुलिस थाना राजनांदगांव में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म और धमकी से संबंधित धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लोकेशन के आधार पर 9 अक्टूबर को सूरत से आरोपी को हिरासत में लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर राजनांदगांव लाया गया। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड की कार्रवाई कर रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें