Sunday, 22 February 2026

सूरत

सास जमाई की चर्चा के बीच अब टीचर स्टूडेंट को लेकर भाग गई

paliwalwani
सास जमाई की चर्चा के बीच अब टीचर स्टूडेंट को लेकर भाग गई
सास जमाई की चर्चा के बीच अब टीचर स्टूडेंट को लेकर भाग गई

सूरत. कलयुग के समय ना जाने कैसे-कैसे वाक्या सुनने पड़ रहे है, हर कोई हैरान है कि रिश्तों में आए दिन एक नई कड़ी जुड़कर सबको सोचने पर मजबुर कर दिया है कि आखिर कलयुग में चल किया रहा हैं. एक मामला ठंडा पड़ता नहीं कि दुसरा मामला नई चर्चा के बीच खड़ा हो जाता है कि रिश्तेदारी का क्या नाम दे.

उत्तर प्रदेश के दो स्थानों पर सास और दामाद के भागने की दो अहम घटनाओं के बाद अब 23 साल की टीचर इन दोनों मामलों को पीछे छोड़ते हुए 11 साल के स्टूडेंट को लेकर भाग गई. चार दिन बाद भी दोनों का कोई अता पता नहीं चल सका है. आखिर स्टूडेंट को लेकर कहां फरार हो गई. पुलिस की चार टीमें दोनों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक तलाश जारी है, कहीं से भी कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार के लोग बहुत चितिंत हो गए हैं.

यहा मामला सूरत के पुणे इलाके में रहने वाले 11 साल के स्टूडेंट के परिवार की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई, लिखित शिकायत में कहा गया है कि उनका 11 वर्षीय बेटा 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था, लेकिन उसके बाद से घर नहीं लौटा हैं.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई, पुलिस ने ट्यूशन टीचर के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे जब खंगाले तो एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में ट्यूशन टीचर 11 साल के स्टूडेंट के साथ कहीं जाते हुए नजर आ रही हैं.

हाथ लगे इस फुटेज में ट्यूशन टीचर ट्रॉली बैग लिए हुए हैं और स्टूडेंट अपनी पीठ पर नया स्कूल बैग टांगे हुए नजर आ रहा है, इसके बाद पुलिस ने आसपास की सड़कों से लेकर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की, लेकिन दोनों ऐसे अंतर्ध्यान हुए हैं कि वह कहीं भी नजर नहीं आए हैं. पुलिस को अंदेशा है कि स्टूडेंट को लेकर टीचर किसी निजी गाड़ी, ऑटो रिक्शा अथवा प्राइवेट ट्रैवल्स की कार में सवार होकर फरार हो गई हैं. पुलिस पूरी मुस्तैनी से तलाश कर रही है, और जल्द ही दोनों पुलिस की पकड़ में होंगे.

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News