📅 Sunday, 01 November 2026 | 03:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.49 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.35 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • 🌤️ उज्जैन: 29°C (हल्के बादल)
गुजरात

देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव बना गुजरात का मोढेरा : लोकार्पण और शिलान्यास हुआ

📅 10 October 2022, 12:58 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव बना गुजरात का मोढेरा : लोकार्पण और शिलान्यास हुआ
देश का पहला सौर ऊर्जा संचालित गांव बना गुजरात का मोढेरा : लोकार्पण और शिलान्यास हुआ

गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात के मेहसाणा के मोढेरा में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने मोढेरा गांव को भारत का पहला 24 घंटे, सातों दिन सौर ऊर्जा का इस्तेमाल करने वाला गांव घोषित किया. पीएम मोदी ने कहा कि आज मोढेरा के लिए मेहसाणा के लिए और पूरे उत्तर गुजरात के लिए विकास की नई ऊर्जा का संचार हुआ है. बिजली पानी से लेकर रोड-रेल तक, डेयरी से लेकर कौशल विकास और स्वास्थ्य से जुड़े अनेक परियोजनाओं का आज लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.

पीएम मोदी ने कहा कि ये प्रोजेक्टस रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे. किसानों और पशु पालकों की आय बढ़ाने में मदद करेंगे और इस पूरे क्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी सुविधाओं को भी विस्तार देंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते कुछ दिनों से सूर्य ग्राम को लेकर, मोढेरा को लेकर, पूरे देश में चर्चा चल रही है. कोई कहता है कभी सोचा नहीं था कि सपना हमारी आंखों के सामने साकार हो सकता है. आज सपना सिद्ध होता देख रहे हैं.

हमारी पुरानी आस्था और नई तकनीक का नया संगम

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारी पुरानी आस्था और नई तकनीक का नया संगम यहां नजर आ रहा है. वो मोढेरा अब अपनी पौराणिकता के साथ-साथ आधुनिकता के लिए भी दुनिया में मिसाल बन रहा है. उन्होंने कहा कि भविष्य में जब भी सोलर पावर को लेकर के बात होगी तब मोढेरा का नाम सबसे पहले लिया जाएगा.

पीएम ने कहा कि गुजरात का यही तो सामर्थ्य है, जो आज मोढेरा में नजर आ रहा है. वो गुजरात के हर कोने में मौजूद है. कौन भूल सकता है मोढेरा के सूर्य मंदिर को ध्वस्त करने के लिए, मिट्टी में मिलाने के लिए आक्रांताओं ने क्या कुछ नहीं किया. मोढेरा पर भांति-भांति के अत्याचार हुए.

अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं

पीएम मोदी ने कहा कि अब तक ये होता था कि सरकार बिजली पैदा करती थी और जनता खरीदती थी. केंद्र सरकार ये प्रयास कर रही है कि अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं. किसान अपने खेतों में बिजली पैदा करें. देश में सोलर पॉवर को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद दी जा रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें