देश में फरवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.45% हुई : छत्तीसगढ़-MP में सबसे कम
नई दिल्ली :
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति बेहतर रही है। शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर 27.9% तक थी, जबकि ग्रामीण महिलाओं में यह सिर्फ 4.5% दर्ज हुई थी। देश में फरवरी महीने में बेरोजगारी दर 7.45% रही। जनवरी में 7.14% थी। अहम बात यह है कि शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर 8.55% से घटकर 7.93% हो गई। जबकि, ग्रामीण इलाकों में दर 6.45% से बढ़कर 7.23% पहुंच गई। यानी, बेरोजगारी दर अब भी शहरों में ही ज्यादा है।
CMIE के सर्वे के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी दर राजस्थान और हरियाणा में है। हरियाणा में 29.4% और राजस्थान में 28.3% है। छत्तीसगढ़ (0.8%) और मध्यप्रदेश (2.0%) सबसे अच्छी स्थिति में नजर आ रहे हैं।
एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में ग्रामीण महिलाओं की स्थिति बेहतर रही है। शहरी महिलाओं में बेरोजगारी दर 27.9% तक थी, जबकि ग्रामीण महिलाओं में यह सिर्फ 4.5% दर्ज हुई थी।
नौकरी जॉबस्पीक के अनुसार, फरवरी 2023 में भारत के IT सेक्टर में भर्तियां फरवरी 2022 के मुकाबले 10% बढ़ी हैं। जबकि, दुनियाभर के प्रमुख देशों में अब भी छंटनी बंद नहीं हुई है। इस सेक्टर में सबसे ज्यादा डिमांड विशेषज्ञों की है। जैसे- डेटा एनालिटिक मैनेजर, बिग डेटा इंजीनियर, क्लाउड सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर आदि। नेसकॉम के अनुसार, 2023 में भारत का IT सेक्टर का आकार 8.4% बढ़ सकता है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
₹60 से ₹70 प्रति किलो तक पहुंची कीमत : सिर्फ ₹35 किलो मिलेगा प्याज : मंहगाई ने तोड़ी जनता की कमर गरीबों का प्याज हुआ गरीबों से दूर