Amet News : जिलोला गांव में निकली भव्य कांवड़ यात्रा, पावटिया महादेव का हुआ जलाभिषेक
आमेट. पवित्र सावन मास के पावन अवसर पर आमेट उपखण्ड के जिलोला गांव में धार्मिक आस्था और उत्साह से ओतप्रोत भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों द्वारा श्री चारभुजा जी मंदिर से प्रारंभ की गई यात्रा शिवभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।
युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सम्पत (राजु) जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना को लेकर यह कांवड़ यात्रा निकाली गई। प्रातः विधि-विधान से पूजन-अर्चन के पश्चात यात्रा की शुरुआत श्री ठाकुर जी चारभुजानाथ मंदिर से हुई। यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई मोखुन्दा रोड स्थित श्री पावटिया महादेव मंदिर पहुंची। जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विशेष आराधना की गई।
यात्रा में करीब 200 महिला-पुरुष एवं बच्चो ने भाग लिया।जिनके कंधों पर आस्था से भरी कांवड़ें थीं। डीजे की भक्ति धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। सम्पूर्ण मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। चारों ओर "हर हर महादेव" और "बोल बम" के जयकारों से वातावरण शिवमय हो उठा। भक्ति,अनुशासन और सामूहिक सहयोग से सजी यह कांवड़ यात्रा गांव के धार्मिक और सामाजिक जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार करती नजर आई।
इस अवसर पर हरि सिंह, उदयदास वैष्णव, केसर सिंह, रूप सिंह, पप्पू पालीवाल, अर्जुन महाराज, ईसू पालीवाल, प्रकाश पालीवाल, रोनक वैष्णव, प्रकाश सिंह, कमलेश पालीवाल, किशन माली, काना राम माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
पिपलांत्री का चुनावी फैसला : हार-जीत से परे, विकास और लोकतंत्र की एक नई बहस : पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल का चुनाव हारना...कल्पना से परे
नवीन पालीवाल पिपलांत्री के नए सरपंच बने, सोशल मीडिया का अहम रोल: चुनाव के दौरान मैं इस नाराजगी को समझ नहीं सका: पद्म श्री, पूर्व सरपंच श्री श्याम सुंदर पालीवाल
जनता का शासन भ्रष्टाचार पर अंतिम प्रहार बामन टुकड़ा में इस बार जनता लाएगी अपना राज : प्रकाश प्रजापति