अपराध

यूसुफ ने योगेश बनकर महिला से किया दुष्कर्म, बेटियों पर भी रखता था गन्दी नज़र विरोध करने पर बुरी तरह पीटा

Paliwalwani
यूसुफ ने योगेश बनकर महिला से किया दुष्कर्म, बेटियों पर भी रखता था गन्दी नज़र विरोध करने पर बुरी तरह पीटा
यूसुफ ने योगेश बनकर महिला से किया दुष्कर्म, बेटियों पर भी रखता था गन्दी नज़र विरोध करने पर बुरी तरह पीटा

पहचान छुपाकर महिलाओं को झांसे में लेकर दुष्कर्म की वारदातें आए दिन सामने आ रही हैं। ताजा घटनाक्रम में हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलुवागांजा में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यूसुफ नामक यह युवक योगेश बनकर महिला से मिला था।

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए कहा है कि आठ महीने पहले क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपना नाम योगेश बताया। वह ठेकेदार था। महिला को मजदूरी का काम देने का वादा कर अपने साथ ले गया। जहां मजदूरी करने के दौरान उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। जहां वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इसके साथ कई बार जबरदस्ती दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शुरुआत में अपना योगेश बताया लेकिन बाद में पता चला कि उसका नाम युसूफ अली है।

महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि आरोपी उसकी दो जवान बेटियों के ऊपर गंदी निगाह रखते हुए उनके साथ भी छेड़छाड़ पर अश्लील हरकत करने की कोशिश की जिसका उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Trending News