📅 Thursday, 03 September 2026 | 05:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,152.86 ▼ -791.44 (-1.03%) निफ्टी 50: 23,873.45 ▼ -182.35 (-0.76%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,345 🥈 चांदी (1kg): ₹250,000 ⛅ इंदौर: 28°C (आंशिक बादल)
दिल्ली

कॉकरोच जनता पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग : 6 जून को जंतर-मंतर पर आंदोलन का ऐलान

📅 04 June 2026, 12:51 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कॉकरोच जनता पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग :  6 जून को जंतर-मंतर पर आंदोलन का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग : 6 जून को जंतर-मंतर पर आंदोलन का ऐलान

नई दिल्ली.

सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपनी पहली आधिकारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। पार्टी के नेताओं ने शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रवक्ताओं ने आरोप लगाया कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है और व्यवस्था में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल प्रशासनिक तबादलों से समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि जवाबदेही तय करनी होगी।

पार्टी ने 6 जून 2026 को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन का भी ऐलान किया है। पार्टी का दावा है कि देशभर से बड़ी संख्या में युवा इस आंदोलन में शामिल होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था, राजनीतिक पारदर्शिता और युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कॉकरोच जनता पार्टी तेजी से लोकप्रिय हुई है और युवाओं के बीच इसकी चर्चाएं लगातार बढ़ रही हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें