अपराध
प्रेम विवाह का प्रतिशोध लेने के लिए ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दामाद की हत्या कर जमीन में दफनाया
paliwalwani
गाजियाबाद. जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दस महीने पुराने प्रेम विवाह का प्रतिशोध लेने के लिए ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए रूह कंपा देने वाली एक वारदात को अंजाम दिया। उसने दामाद का गला घोंटकर शव जमीन में गाड़ दिया। सोमवार रात टीला मोड़ में हुई इस वारदात में ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गाजियाबाद जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दस महीने पुराने प्रेम विवाह का प्रतिशोध लेने के लिए ससुर ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए रूह कंपा देने वाली एक वारदात को अंजाम दिया। उसने दामाद का गला घोंटकर शव जमीन में गाड़ दिया। सोमवार रात टीला मोड़ में हुई इस वारदात में ससुर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नितिन के दूसरे भाई अरुण ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि भाई को कार से कुचला गया है। गर्दन के पास इसके निशान हैं। बर्बरता का इसी से पता चल रहा है कि हत्या के बाद उसे सिर के बल जमीन में गाड़ दिया गया। वहीं, पुलिस ने हत्या और एससी-एसटी ऐक्ट में केस दर्ज कर मेहरुद्दीन और उसके भाई आसिफ अली को गिरफ्तार किया गया है। बाकी फरार आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
नितिन और मुस्कान में रविवार को किसी बात पर विवाद हुआ। इस पर मुस्कान मायके चली गई। नितिन के भाई अमित ने बताया, सोमवार शाम मुस्कान के पिता मेहरुद्दीन ने फोन कर समझौते के नाम पर नितिन को बुलाया। नितिन के साथ अमित भी आया। मेहरुद्दीन कार में पहले से दो साथियों के साथ बैठा था। उसने अमित व नितिन को कार में बैठाया और सुनसान स्थान पर ले गया। यहां दूसरी कार में सवार चार और युवक आए और सभी ने नितिन पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने अमित के सामने ही नितिन को मार डाला। वह पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे तो भाई गड्ढे में सिर के बल गड़ा मिला। मंगलवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम के बाद नितिन का शव लेकर परिजन घर के पास पहुंचे और बंथला फ्लाईओवर के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया।
पुलिस के समझाने पर मौके पर मौजूद लोगों ने आधी सड़क को वाहनों को लिए खोल दिया। शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। बाकी की तलाश में तीन टीम लगाई हैं। दिल्ली से पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





