📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:15 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,900 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अपराध

तीन बाइक सवार युवक आए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की : युवती को घसीटते हुए उठा ले गए बाइक सवार

📅 02 April 2022, 02:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
तीन बाइक सवार युवक आए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की : युवती को घसीटते हुए उठा ले गए बाइक सवार
तीन बाइक सवार युवक आए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट की : युवती को घसीटते हुए उठा ले गए बाइक सवार

जबलपुर : ओमती थानांतर्गत होटल आनंद के पास आ.ज तीन बाइक सवारों ने घर में घुसकर एक महिला और उसकी बेटी के साथ जमकर मारपीट की. बदमाश बेटी को अगवा कर ले गए. बिलखती माँ ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने टीम गठित कर तत्काल आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज की जाँच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी ओमती एस पी एस बघेल ने बताया कि होटल आनंद के पास निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि शुक्रवार सुबह लगभग 11 : 00 बजे तीन बाइक सवार युवक आए और पूरे परिवार के साथ जमकर मारपीट कर दी. इतना ही नहीं जाते समय उसकी 20 वर्षीय युवती के बाल पकड़कर घर से घसीटते हुए बाइक में बैठा कर ले गये. इस दौरान वहां उपस्थित लोग मूक दर्शक बने देखते रहे. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है.

घटना के बाद नामजद आरोपियों से संपर्क का प्रयास किया गया तो संपर्क नहीं हो सका. जिसके बाद लगता है कि अभी रहस्य की परतें खुलनी बाकी है. गौरतलब है कि विगत दिनों भी गढ़ा और रांझी में युवतियों के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज है. लेकिन अभी तक पुलिस आरोपियों का सुराग लगाकर, युवतियों को दस्तयाब नहीं कर सकी है. इन सभी मामलों में पुलिस की जांच जारी है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें