रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होने आया युवक की चाकू घोंपकर हत्या
छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. वह घर से धमतरी शहर में रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने आया था. इसी दौरान भरी भीड़ में किसी ने उस पर हमला कर दिया और भाग गया. इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
रामनवमी पर्व पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही थी. शोभायात्रा में शामिल होने संबलपुर का रहने वाला सोनू नेताम (20) भी आया था. सभी रात के वक्त नाचने गाने में व्यस्त थे. सोनू भी सबके साथ नाच गा रहा था. इसी दौरान जब यात्रा चमेली चौक के पास पहुंची. उसी वक्त किसी ने सोनू पर एक के बाद एक 6 से 7 बार चाकू से वार किया और भाग गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया था. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
इधर, इस बात की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई थी. खबर लगते ही वह अस्पताल पहुंचे. वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी. बताया गया कि रामनवमी पर्व के ही दिन सोनू का जन्मदिन भी था. अब इस केस में पुलिस ने सोनू के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है. साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में सजा का ऐलान : कातिल मुस्कान और साहिल को फांसी-फैसला पूरे देश में एक नजीर बनेगा