📅 Sunday, 27 September 2026 | 05:22 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,240 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,500 • ☁️ उज्जैन: 28°C (बादल छाए रहेंगे)
अपराध

लिव इन में रहने वाली महिला की पार्टनर ने सिर पटक-पटककर की हत्या

📅 30 June 2025, 01:27 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लिव इन में रहने वाली महिला की पार्टनर ने सिर पटक-पटककर की हत्या
लिव इन में रहने वाली महिला की पार्टनर ने सिर पटक-पटककर की हत्या

इन्दौर. लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक महिला की उसके पार्टनर ने दीवार पर सिर पटक-पटककर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने रात में साथ में शराब पी थी. द्वारकापुरी टीआई सुशील पटेल ने बताया कि गुरुशंकर नगर में रहने वाली 50 साल की बसुबाई की हत्या हुई है. उसकी बेटी जमना ने फोन पर पुलिस को सूचना दी थी. 

इसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरु कर दी है. यह बात सामने आ रही है कि रात को बसुबाई और रवि ने साथ मे शराब पी थी. इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद रवि ने बसुबाई के बाल पकडक़र उसका सिर दीवार से बार-बार टकराया और अधिक खून बहनें से बसुबाई की मौत हो गई. घटना के बाद रवि मौके से भाग गया, हालांकि उसे पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

  • बता दे : आरोपी रवि मजूदरी करता है. बसुबाई का पहला विवाह खंडवा में हुआ था. उसने पहले पति को छोड़ दिया और रवि के साथ लिवइन रिलेशनशिप में पिछले डेढ़ साल से रवि के साथ रहती थी. बसुबाई को पहले पति से पांच बच्चे है, जिसमें चार बच्चे तो पहले पति के साथ खंडवा में रहते है, जबकि एक बेटी जमना बसुबाई के साथ ही रहती थी. बसुबाई के शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें