📅 Tuesday, 22 September 2026 | 07:23 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,858.99 ▲ +564.03 (+0.76%) निफ्टी 50: 23,414.30 ▲ +67.90 (+0.29%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹155,740 🥈 चांदी (1kg): ₹250,400 ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अपराध

मुर्दाघर में कर्मचारी की घिनौनी करतूत,100 महिलाओं के शवों के साथ किया दुष्कर्म, 34 साल बाद मिलेगी जुर्म की सजा

📅 07 November 2021, 08:55 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुर्दाघर में कर्मचारी की घिनौनी करतूत,100 महिलाओं के शवों के साथ किया दुष्कर्म, 34 साल बाद मिलेगी जुर्म की सजा
मुर्दाघर में कर्मचारी की घिनौनी करतूत,100 महिलाओं के शवों के साथ किया दुष्कर्म, 34 साल बाद मिलेगी जुर्म की सजा

इंग्लैंड के ईस्ट ससेक्स राज्य में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक टाउन हीथफील्ड में 34 साल बाद घिनौनी करतूतों के अपराधी को सजा मिलने जा रही है। कोर्ट ने उसे महिलाओं की लाश के साथ दुष्कर्म का दोषी पाया है। अब 67 साल के हो चुके डेविड फुलर ने अंजाम दिया था। वह 12 साल तक मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ दुष्कर्म करता रहा। उसने करीब 100 महिलाओं के शवों के साथ दुष्कर्म किया, लेकिन किसी को इस बात का पता नहीं चला।

फुलर 1989 से 12 साल तक हीथफील्ड अस्पताल के 2 मुर्दाघरों में आने वाले शवों के दुष्कर्म करता रहा। यहां वह इलेक्ट्रीशियन था। जांच में सामने आया कि फुलर देर रात तक मुर्दाघर में काम करता रहता था, तब तक दूसरे कर्मचारी चले जाते थे। इस केस की जांच करने में इंग्लैंड पुलिस को 2.5 मिलियन यूरो (करीब 21.42 करोड़) रुपए का खर्च आया।

यह भी पढ़े : मालामाल बना सकता है ये 2 रुपये का खास सिक्का, अगर आपके पास भी है ऐसा सिक्का तो जानिए कैसे कमा सकते है पैसे

यह भी पढ़े : Share Market : 6 महीने में 1 लाख के बन गए 16 लाख, क्या आपने खरीदा ये शेयर?

कैसे चला वारदात का पता?

फुलर ने 1987 में वेंडी नेल और कैरोलीन पियर्स नाम की 2 महिलाओं की हत्या कर दी थी। नेल की 23 जून 1987 को गिल्डफोर्ड रोड में उनके घर पर हत्या कर दी गई थी। जब वह काम पर नहीं पहुंची तो उनका बॉयफ्रेंड उनके घर पहुंचा था और उसे बिस्तर पर नेल की लाश मिली। नेल के तौलिए और उसकी लार में फुलर का DNA मिला था।

यह भी पढ़े : Jan Dhan Bank Account Balance Check : इस नंबर पर मिसकॉल दे कर जान सकते है अपने अकाउंट का बैलेंस

24 नवंबर 1987 को कैरोलीन पियर्स का ग्रोसवेनर पार्क में अपने घर के बाहर से अपहरण कर लिया गया। पड़ोसियों ने उनके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी थी। एक हफ्ते बाद उनकी लाश उनके घर 40 मील दूर रोमनी मार्श में एक बांध पर तैरती मिली। एक खेत मजदूर ने लाश देखकर पुलिस को फोन किया था।पुलिस ने कहा कि फुलर दोनों महिलाओं को पहले से जानता था। फुलर उस फोटो डेवलपमेंट चेन का ग्राहक था, जहां नेल काम करती थी। इसके अलावा फुलर उस बस्टर ब्राउन रेस्टोरेंट में भी गया था, जहां पियर्स मैनेजर थी। इन वारदातों के 24 साल बाद सितंबर 2011 में उसे गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : LIC Superhit Policy : 4 प्रीमियम भरे और घर बैठे पाएं 1 करोड़ रूपए, जानिए कैसे?

78 लाशों की पहचान हुई

यह भी पढ़े : SBI दे रहा है शानदार मौका : हर महीने होगी 60 हजार रुपए की कमाई, जानें कैसे?

ये केस मेडस्टोन क्राउन कोर्ट में चला। फुलर को 51 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया। दोनों मुर्दाघरों में 78 लाशों की पहचान की गई, जिनके साथ फुलर ने दुष्कर्म किया था। जस्टिस चीमा-ग्रब ने जूरी को हत्या के दोनों मामलों में उसे दोषी ठहराने का निर्देश दिया है। हालांकि, अभी तय नहीं हुआ है कि फुलर को कितनी सजा मिलेगी।

यह भी पढ़े : Stock Market : 6 रुपये वाला स्टॉक हुआ ₹254 का, निवेशकों के एक साल में 1 लाख के बन गए ₹42 लाख

घर की तलाशी में मिला अश्लील साहित्य

तलाशी के दौरान फुलर के घर से अश्लील चित्र, बच्चों की लाश के साथ अश्लीलता के वीडियो, हार्ड ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क, डीवीडी और मेमोरी कार्ड बरामद किए गए। सभी अलग-अलग फोल्डर में रखे हुए थे और उन पर नाम का लेबल लगा हुआ था।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें