📅 Sunday, 08 November 2026 | 01:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,028.02 ▲ +1,718.01 (+2.17%) • निफ्टी 50: 25,030.35 ▲ +493.75 (+2.01%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹190,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अपराध

राजधानी दिल्ली में बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

📅 03 February 2022, 11:35 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजधानी दिल्ली में बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
राजधानी दिल्ली में बीती रात बदमाशों ने गोली मारकर की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़ी वारदात सामने आई है और बीती रात लक्ष्मी नगर इलाके में बदमाशों ने गोली मारकर एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

बदमाशों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब 11 बजे अज्ञात हमलावरों ने लक्ष्मी नगर इलाके में कई राउंड गोलियां चलाई, जिसमें एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई. पुलिस जांच में जुटी ह है, हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि प्रॉपर्टी डीलर की हत्या किसने और क्यों की.

सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही पुलिस

मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, 'रात करीब 11 बजे कुछ अज्ञात बदमाशों ने प्रापर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है.'

आपसी रंजिश में चली गोलियां

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही गोली चलाने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. शुरुआती जांच पता चला है की बदमाशों ने आपसी रंजिश में गोलियां चलाई.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें