शादी में दूल्हे के चचेरे भाई की हत्या
दुर्ग के ग्राम सिरसाखुर्द में शादी समारोह में नाचने के दौरान गुलाल फेंकने को लेकर ने खूनी रूप ले लिया. इस घटना में दूल्हे के चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. जेवरा सिरसा पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है. इस मामले में पुलिस ने कई संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ की जा रही है.
ग्राम सिरसाखुर्द के यादव पारा में बारात ले जाते समय डांस करने को लेकर शुरू हुआ. कुछ युवकों ने मिलकर दूल्हे के चचेरे भाई हेमचंद यादव के डांस करते समय गुलाल फेंक दिया. इसको लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद दुल्हन की विदाई के दौरान कुछ युवक शादी घर में पहुंचकर मारपीट करने लगे. उसी दौरान एक युवक ने दूल्हे के चचेरे भाई पर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी. मृतक की पहचान ग्राम कोपरा, थाना पांडुका जिला गरियाबंद का बताया जा रहा है. शादी घर में हुई हत्या की वारदात के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है.
घटना की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंच गई. जहां कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है. संदेहियों में दुल्हन के घर वाले भी बताए जा रहे हैं. सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि युवक की लाश बीच सड़क पर खून से सनी मिली. मृतक की शर्ट फटी हुई थी. आस-पास कोई भी मौजूद नहीं था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है. उन्होने कहा कि इस मामले में संदेहियों से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में बड़ा एक्शन, आयशर मालिक गिरफ्तार, तीन शराब दुकानों के लाइसेंस निलंबित
अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए पत्नी ने CCL कर्मी पति की कराई हत्या : खून से सना दाउली, चाकू और मोबाइल बरामद
एक खौफनाक वारदात से पूरे इलाके में दहशत : एक घर में दो लोगों की हत्या : सिर काटकर घर के मंदर में त्रिशूल के सामने रख दिया
Meerut Snake Murder Case : अवैध संबंधों ने रची कत्ल की साजिश : 1000 रुपए का सांप और गला घोंटकर हत्या : अदालत ने सुनाई फांसी की सजा