📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:10 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,310 • 🥈 चांदी (1kg): ₹181,500 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अपराध

बेटी के समाने शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

📅 24 April 2022, 08:38 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेटी के समाने शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या
बेटी के समाने शराबी पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या

सतना : जिले के अमरपाटन के मझगवां में हैवानियत को भी शर्मसार करने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. नशे में धुत पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वारदात के दौरान बलग में ही वर्षीय मासूम की बेटी बिलखती रही लेकिन बेरहम पिता का कलेजा नहीं पसीजा. मासूम बेटी के सामने ही उसकी मां की हत्या कर दी. सुबह होते ही जघन्य हत्या का खुलासा होते ही हत्यारा पति खेत में जाकर छिप गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया.

जिले के अमरपाटन थानाक्षेत्र के मझगवां गांव में देर रात हुए घटनाक्रम ने रिश्तों के मायने ही बदल कर रख दिये हैं. नशे में धुत्त बेरहम पति ने शोभनाथ प्रजापति ने पत्नी राजकुमारी प्रजापति की पीट-पीटकर हत्या कर दी. मारपीट के दौरान उसकी 2 वर्षीय बेटी रोती बिलखती रही, लेकिन नशे में पिता शोभराज हैवान हो चुका था.

जघन्य हत्या का मौके पर ही खुलासा होने के बावजूद पुलिस घटनाक्रम के बारे में अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है. पुलिस आरोपी हत्यारे पति को गिरफ्तार कर घटना के बारे में पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बयान देने की बात कह रही है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें