📅 Tuesday, 03 November 2026 | 06:53 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,500 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अपराध

कमरे में पड़ी मिली दो मेड की लाशें : हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज

📅 16 November 2021, 02:38 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कमरे में पड़ी मिली दो मेड की लाशें : हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज
कमरे में पड़ी मिली दो मेड की लाशें : हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली : दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके के जंगपुरा के घर में दो मेड मृत पाई गईं. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दोनों की पहचान दार्जीलिंग की रहने वाली मीना राय और सुजाता के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. कमरे में पड़ी मिलीं मेड जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 10 बजे एक महिला ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसकी दो मेड कमरे में पड़ी हुई हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां 2 महिलाएं अचेत अवस्था में पड़ी हुई थीं. पुलिस ने दोनों को पास के हॉस्पिटल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस के मुताबिक दोनों के शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं हैं. हत्या का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगा. मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है. दार्जीलिंग में रहने वाले दोनों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें