इंदौर में मतदाता सूची से हटेंगे 5.58 लाख मतदाताओं के नाम : SIR का 100 प्रतिशत काम पूरा
इंदौर.
इंदौर में मतदाता सूची से हटेंगे, इंदौर में 5.58 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे. 1.63 लाख मतदाताओं को 12 दिसंबर 2025 से नोटिस भेजे जाएंगे, इन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो पाई है. दस्तावेजों की जांच के बाद नाम जोड़े जाएंगे.
इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR का 100 प्रतिशत काम पूरा हो गया है. वहीं, अब मतदाता सूची में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. इंदौर के 28.67 लाख मतदाताओं की सूची से 5.58 लाख मतदाता कम हो जाएंगे.
इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी को 23.08 लाख मतदाताओं के फार्म भरकर मिले हैं. इनमें से 21.45 लाख ही मैपिंग में आए हैं. करीब नौ लाख मतदाता ऐसे हैं जो साल 2003 की SIR सूची में भी मतदाता के तौर पर थे. बाकी 12 लाख से ज्यादा मतदाता ऐसे हैं, जिनके कोई परिजन इस 2003 की सूची में मौजूद थे, वहीं 1.63 लाख मतदाता इस तरह की दोनों मैपिंग पेश नहीं कर सके हैं, इन्हें ही यह नोटिस जारी होंगे,
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
कर्नाटक में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो गया : मध्यप्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट कब लागू होगा...?
पालीवाल समाज इंदौर द्वारा आज श्री चारभुजानाथ जी की रेवाड़ी नगर भ्रमण : ठाकुर जी भक्तों को देंगे आशीर्वाद
ऊंचा उठना है तो पहले झुकना सीखें, विनम्रता कमजोरी नहीं महानता की सीढ़ी है : मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज