📅 Saturday, 31 October 2026 | 03:30 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +1,213.53 (+1.66%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +354.30 (+1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹136,500 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,100 • ☀️ उज्जैन: 19°C (साफ आसमान)
अपराध

प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर बनाया शारीरिक शोषण का शिकार

📅 20 June 2022, 01:43 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर बनाया शारीरिक शोषण का शिकार
प्रेमी ने प्रेमिका को धोखा देकर बनाया शारीरिक शोषण का शिकार

धमतरी : पहली प्रेमिका को धोखा देकर दूसरी लड़की से सगाई करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ये कार्रवाई पहली प्रेमिका की शिकायत पर की है। प्रेमिका ने शिकायत में बताया कि उसका प्रेमी उसे धोखा देकर दूसरे से सगाई रचाने जा रहा है, जबकि शादी का वादा कर वह उससे शारीरिक संबंध बनाया था। 

दरसअल ये पूरा मामला कोरेगांव थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती ने थाने में दी अपनी शिकायत में बताया कि कुकरेल निवासी देवनारायण नेताम 25 वर्ष के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी के द्वारा 20 मई 2022 को उसके घर आकर शादी करने की बात कही और जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाये। इसके बाद आज उसे ये जानकारी मिली कि देवनारायण उसे धोखा देकर किसी और युवती से सगाई कर रहा है। इस बात से आहत युवती ने इसकी शिकायत सीधे थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर ग्राम कुकरेल पहुंचकर आरोपी की सगाई होने से पहले ही उसे गिरफ्तार किया गया। साथ ही 376, 506 के तहत अपराध दर्ज कर धमतरी जेल भेज दिया गया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें