Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश में 97 लाख लाड़ली बहनों को 450 रुपये में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर
भोपाल :
उज्जवला योजना के अंतर्गत पंजीकृत 82 लाख उपभोक्ता के अलावा मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पंजीकृत लगभग 15 लाख महिलाएं (एलपीजी कनेक्शनधारी) भी इसकी पात्र होने का अनुमान है. उज्जवला योजना की हितग्राही लाड़ली बहना योजना की भी हितग्राही हैं.
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने लाडली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का दावा किया है. उन्होंने यह भी कहा है कि आने वाले समय में इस योजना का लाभ मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पहुंच जाएगा. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 27 अगस्त 2023 को यह ऐलान किया था कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सावन के महीने में महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इसके बाद तुरंत सावन का महीना समाप्त होने के बाद कांग्रेस (Congress) ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया.
कांग्रेस नेताओं ने गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपने वीडियो भी बनाया और यह भी दावा किया है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झूठी घोषणा की है. सीएम ने कांग्रेस को जवाब देने के लिए एक और बड़ा ऐलान कर दिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा किया है कि आने वाले समय में लाडली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा.
ऐसे होगा पंजीयन
ऐसे होगी अनुदान की गणना
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को दीपावली पर मिले 5% महंगाई राहत : पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की मांग