पत्रकारों की बढ़ी हुई बीमा प्रीमियम राशि सरकार भरेगी : पत्रकारों को जमीन देने की व्यवस्था करेंगे
भोपाल :
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भोपाल के मालवीय नगर में पत्रकार भवन बनाया जाएगा। इसे नया स्वरूप देंगे। ये मॉडर्न फैसिलिटी से लैस होगा। मुख्यमंत्री हाउस में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को हुए पत्रकार समागम में कई घोषणाएं की।
उन्होंने कहा कि बीमा कंपनी ने इस बार प्रीमियम की राशि 27% बढ़ा दी है। बढ़ी हुई प्रीमियम राशि देना कई पत्रकारों के लिए कठिनाई पैदा करेगा, इसलिए हमने तय किया है प्रीमियम की राशि पिछले साल की तरह ली जाएगी। बढ़ा हुआ भार राज्य सरकार वहन करेगी। बीमा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर से बढ़ाकर 25 सितंबर 2023 कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने दावा करते हुए कहा इस चुनाव के बाद भी हम ही रहने वाले हैं, लेकिन ये सब चीजें पहले ही पूरी कर दूंगा। बाद में भी इसे आगे बढ़ाने का काम हम ही करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा मालवीय नगर में पत्रकार भवन तोड़ दिया गया। जमीन वैसी ही पड़ी हुई है। इस भवन को नया स्वरूप देने का संकल्प मन में आया है। यह भवन स्टेट मीडिया सेंटर का स्वरूप लेगा। यहां पत्रकार वार्ता और दूसरी एक्टिविटीज के लिए आधुनिक सुविधाएं होंगी। लाइब्रेरी, कैंटीन और जो भी जरूरत हो सकती है व्यवस्था करेंगे।
मुख्यमंत्री ने ये ऐलान भी किए
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
मध्यप्रदेश के पेंशनर्स को दीपावली पर मिले 5% महंगाई राहत : पेंशनर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की मांग