📅 Monday, 26 October 2026 | 09:11 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹199,700 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में लेंगे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा : जबलपुर में मुख्यमंत्री करेंगे पंचायतों का सम्मान

📅 26 August 2021, 01:56 AM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में लेंगे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा : जबलपुर में मुख्यमंत्री करेंगे पंचायतों का सम्मान
मुख्यमंत्री श्री चौहान भोपाल में लेंगे वैक्सीनेशन कार्य का जायजा : जबलपुर में मुख्यमंत्री करेंगे पंचायतों का सम्मान

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार 25 अगस्त 2021 को प्रदेश में दो दिवसीय वैक्सीनेशन महाअभियान प्रारंभ होने पर भोपाल के जवाहर चौक स्थित टीकाकरण केन्द्र में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. मुख्यमंत्री श्री चौहान स्थानीय काटजू अस्पताल में भी नागरिकों के टीकाकरण के कार्य का निरीक्षण करेंगे.

● जबलपुर में मुख्यमंत्री करेंगे पंचायतों का सम्मान : मुख्यमंत्री श्री चौहान दोपहर 01 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर रवाना होंगे, जहाँ वैक्सीनेशन महाअभियान का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों, क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों और जनप्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे. वे टीकाकरण केन्द्र देखेंगे, टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री कोविड-19 अनुकंपा नियुक्ति योजना में पात्र लोगों को नियुक्ति आदेश प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री श्री चौहान शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाली पंचायतों का सम्मान भी करेंगे. वे कोरोना कण्ट्रोल एवं कमाण्ड सेंटर के निरीक्षण के पश्चात दोपहर बाद जबलपुर से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे. 

● मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन दो बार की है एक-एक जिले की समीक्षा : मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बीता संपूर्ण सप्ताह प्रतिदिन दो बार वैक्सीनेशन महाअभियान-2 की तैयारियों की समीक्षा नियमित रूप से की हैं. नई दिल्ली जाकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मध्यप्रदेश को पर्याप्त वैक्सीन की आपूर्ति के संबंध में अनुरोध किया. प्रदेश के प्रत्येक जिले के कलेक्टर और अन्य अधिकारियों सहित सामाजिक संगठनों और क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों के साथ चर्चा कर वैक्सीनेशन महाअभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश भी दिए हैं.

ये खबर भी पढ़े : नगर पालिक निगम के समस्त शासकीय सेवकों को वार्षिक वेतनवृद्वि के आदेश जारी

● पालीवाल वाणी मीडिया नेटवर्क. जगदीश राठौर...✍️ 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें