मध्यप्रदेश में महिला कर्मचारियों को 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा
📅 09 March 2023, 12:32 AM
•
✍️ Paliwalwani
•
⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
भोपाल :
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने प्रदेश की महिला कर्मचारियों को 7 दिन के अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश देने की घोषणा की. सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि माता, बहन और बेटियों का उत्थान ही मेरे जीवन का प्रमुख ध्येय है. मेरा मानना है कि नारी शक्ति के सशक्तिकरण में ही प्रदेश और देश का उत्थान निहित है.
सीएम ने कहा कि महिलाएं आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, लेकिन उन पर मातृत्व और घर संभालने की जिम्मेदारी भी है. इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी.
सीएम ने महिलाओं के लिए की कई घोषणा
10 वीं के बाद हायर सेकंडरी स्कूल व कॉलेज में बेटियों को वित्तीय साक्षरता के लिए पाठ पढ़ाया जाएगा.
बालिकाओं को स्किल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी. इसमें हैंडलूम, कढ़ाई, पारंपरिक लोक कलाओं की ट्रेनिंग सम्मिलित होगी.
महिला हथकरघा व हस्तशिल्प कारीगरों को एनआईडी व निफ्ट संस्थानों के माध्यम से आधुनिक डिजाइन्स और उन्नत तकनीक का प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा.
आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं को डिजिटल व वित्तीय लिटरेसी, अंग्रेजी, कम्युनिकेशन और वर्क रेडिनेस का 60 से 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा.
आईटीआई में अध्ययनरत छात्राओं को रोजगार दिलवाने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →