भोपाल
श्री सुंदरलाल पटवा का श्रीजी शरणं- कुकडेश्वर में होगा आज अंतिम दाह संस्कार-पालीवाल समाज ने दी श्रद्धांजलि
Jayram Paliwal
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सुंदरलाल पटवा का कल हार्ट अटैक के बाद एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान श्रीजी शरण हो गया। श्री पाटवा लगभग 92 वर्ष के थे। सूत्रों के मुताबिक श्री पाटवा को सोते वक्त हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। श्री पटवा का जन्म 11 नवम्बर 1924 को हुआ था।
पालीवाल समाज सहित कई संगठनों ने दी श्रद्धांजलि
श्री सुंदरलाल पटवा के निधन पालीवाल समाज एवं पालीवाल वाणी समाचार पत्र समूह के संपादक श्री सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, पालीवाल समाज भोपाल अध्यक्ष जयराम पालीवाल, राकेश जोशी, डां. जी. आर. पुरोहित, किशन पुरोहित, सोहन जोशी, संतोष पालीवाल, सहित पालीवाल, मेनारिया, ब्राह्मण, जैन, माहेश्वरी, गौड़, कुमावत, वैष्णव, गुर्जर, साहु, पोरवाल, वाल्मिकी, पटेल, गुजराती समाज, एवं भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा, समाजवादी पार्टी, सीपीएम, राजद सहित विभिन्न संगठनों ने भी गहरा दुःख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुकडेश्वर में आज दोपहर 2 बजे होगा दाह संस्कार
अंतिम संस्कार नीमच जिले में उनके पैतृक गांव कुकडेश्वर में 29 दिसंबर को आज दोपहर 2 बजे होगा। उनकी पार्थिव देह भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में शाम चार बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रखी गई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पूर्व मुख्यमंत्री श्री पटवा को श्रद्धांजलि देने भोपाल स्थित भाजपा दफ्तर पहुंचे। श्री मोदी ने श्री पटवा जी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
निडर एवं कठिन परिश्रम करने वाले नेता थे - प्रधानमंत्री श्री मोदी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह श्कठिन परिश्रमी एवं ... उन्होंने कहा, पटवा जी निडर एवं कठिन परिश्रम करने वाले नेता थे। मैं सुंदरलाल पटवा के निधन से दुखी हूं। वह परिश्रमी एवं समर्पित नेता थे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में किये गये उनके अच्छे कार्यों को सदा याद रखा जाएगा।
श्री सुंदरलाल पटवा एक साहसी नेता
श्री सुंदर लाल पटवा जनता पार्टी की सरकार के दौरान 1980 और भाजपा की सरकार में 1990 में दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वे 1997 में छिंदवाड़ा में हुए लोकसभा उपचुनाव में पहली बार सांसद बने। इसके बाद 1998 में होशंगाबाद से सांसद चुने गए और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री बने। सुंदर लाल पटवा के निधन की खबर मिलने के बाद भाजपा में शोक की लहर छा गई है।
प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक
मध्यप्रदेश के सीएम श्री शिवराजसिंह चैहान ने ट्वीट कर कहा कि श्री सुंदरलाल पटवा जी का निधन प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनहित और विकास कार्यों को समर्पित कर दिया था। मप्र के विकास के लिए आजीवन प्रयासरत रहने वाले श्री पटवा जी आप स्वच्छ राजनीति के पर्याय हैं, आपको भुलाया नहीं जा सकेगा। सीएम श्री शिवराजसिंह चैहान ने श्री पटवाजी के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की।
सीएम रमन सिंह ने भी जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री सुंदरलाल पटवाजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डॉ सिंह ने कहा कि पटवा जी ने अपने सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता को मूल्यवान सेवाएं दी। अविभाजित मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने आम जनता के जीवन में बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की जनता को भी मिला। उन्होंने कहा कि श्री पटवा जी के निधन से भारतीय लोकतंत्र के एक सुनहरे अध्याय का अंत हो गया। उनका निधन हम सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने श्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
श्री सुंदरलाल पटवा का कार्यकाल पर नजर...
- दो बार रहे मध्यप्रदेश के सीएम
- 1957-67, 1977दृ97 और 1998 रू मध्यप्रदेश विधानसभा में तीन बार विधायक रहे
- 1957-67 रू विधानसभा में विपक्षी दल के चीफ व्हीप
- 1975 रू जनसंघ के महासचिव, मध्यप्रदेश से
- 1977 रू जनता पार्टी के कार्यसमिति सदस्य
- 1980 जनवरी से फरवरी 1980 में पहली बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने
- 1980-85 रू विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
- 1990 मार्च से 1992 दिसंबर तक दूसरी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने
- 1986 रू मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष
- 1997 रू 11वीं लोकसभा में सांसद बने
- 1999 रू 13वीं लोकसभा में दूसरी बार सांसद बने
- 13 अक्टूबर 1999 से 30 सितंबर 2000 तक केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे
- 30 सितंबर 2000 से 7 नवंबर 2000 तक केंद्रीय रसायक और उर्वरक मंत्री रहे
- 7 नवंबर 2000 से 1 सितंबर 2001 तक केंद्रीय खनन मंत्री रहे
श्री सुंदरलाल पटवा के निधन पर शोक की लहर
श्री सुंदरलाल पटवा के निधन के समाचार मिलते ही मध्यप्रदेश के शहरों में गहरा शोक छा गया। आपके निधन पर पीएस 24 श्रेणी इंदौर अध्यक्ष मुकेश जोशी, घनश्याम पालीवाल, रमेश उपाध्याय, प्रकाश उपाध्याय, ललित पुरोहित, कैलाश पालीवाल, लक्ष्मण जोशी, बंशी जोशी, पालीवाल समाज 24 श्रेणी खमनोर अध्यक्ष मुकेश राही, पालीवाल समाज अध्यक्ष 24 श्रेणी नाथद्वारा गिरीश पालीवाल (विद्रोही), मेनारिया ब्राह्मण समाज से जसराज मेहता, अनिल पुरोहित, गणपत मेहता, राजेश जोशी, भेरूलाल जोशी, पीएस 44 श्रेणी इंदौर कार्य. सदस्य बंशीलाल जोशी, देवीलाल जोशी, नारायण दवे, अनिल दवे, देवकिशन पुरोहित, श्याम दवे, जमनालाल व्यास, पुर्णाशंकर पुरोहित, रेवाशंकर पुरोहित, तुलसीराम भट् सुनील पालीवाल, अनिल बागोरा, महेश जोशी, मनोज बागोरा, ललित पुरोहित, पुलकित पुरोहित, संतोष जोशी, भोलाशंभु बागोरा, राजेश बागोरा, सुरेश दवे, चिराग बागोरा, कन्हा राजगुरू, शेखर बागोरा, ओम व्यास, दिनेश जोशी, बीएल पालीवाल, प्रवीण जोशी (पत्रकार), मेनारिया महिला मंडल इंदौर, पालीवाल वाणी समुह, संस्था ब्राह्मण, श्री चारभुजानाथ पैदल यात्री संघ, श्री पालीवाल मेवाड मंडल भोपाल, मेनारिया ब्राह्मण समाज, पालीवाल संस्था, तरूण महाराज हिन्दु ग्रृप, श्री मामादेव जी मंडल, देवी माँ चित्रलेखाजी ग्रुप, सीताराम परिवार, छप्पन इंदौरी फैन्स, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद जोशी, मेवाड महासंघ, पालीवाल समाज कोणावटी चैराई, राज. संजय पालीवाल, मेनारिया ब्राह्मण समाज श्री चारभुजानाथ सेवा मंडल, श्री चारभुजा भक्त मंड़ल, संस्था युवा, संस्था मेवाड़ से जगदीश व्यास (महाराज), राधेश्याम व्यास, तरूण व्यास, दुर्गेश व्यास, दिनेश पुरोहित, दिनेश जोशी (दिग्गज), राकेश जोशी, पंड़ित महेश जोशी, कैलाश पालीवाल, रोहित पालीवाल, अखिलेश जोशी, सुरज जोशी, दिनेश पालीवाल, प्रदीप पालीवाल, योगेश पुरोहित, उमेश जोशी, सहित समस्त पदाधिकारी साथीगण,विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री चारभुजानाथ जी से प्रार्थना करते है कि दिवंगत आत्मा का परम शांति एवं पटवा परिवार को यह दुःख सहन करने का संबल प्रदान करें।
पालीवाल वाणी ब्यूरो - जयराम पालीवाल