भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलमपार्क में 18 जुलाई 2019 को एक बार फिर मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ धरना देने जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर संघ के आला पदाधिकारियों को सीधा संवाद कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेताओं सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ओर उनकी सरकार के मंत्रीयों से किया है। कमलनाथ सरकार धरने को लेकर गंभीर है। जिसके चलते ज्ञापन लेने और मांगों से संबंधित चर्चा के लिए मंत्री पीसी शर्मा को इसका जिम्मा सौपा है। मध्यप्रदेश स्थाई कर्मी संघ 18 जुलाई 2019 प्रदेश स्तरीय धरना देने की तैयारी में है।
जिसमें तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक उदित भदोरिया के नेतृत्व में स्थाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार की अगुवाई में 20000 स्थाई श्रमिक प्रदेशभर से एकत्रित होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से स्थाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार की चर्चा मांगों को लेकर हुई है। अध्यक्ष शारदा सिंह परिहार ने इंदौर मेरी पहचान को बताया कि धरना स्थल पर विधि एवं विधाई मंत्री पीसी शर्मा, आवास एवं नगरी निकाय मंत्री जयवर्धन सिंह को ज्ञापन देगे। इस बार का आंदोलन दैनिक वेतन भोगियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा वही विनियमितिकरण कर्मचारियों को शीघ्र ही स्थाईकर्मी का दर्जा मिल जाएगा...कांग्रेस सरकार के कई मंत्रियों का मुख्यमंत्री पर काफी दबाब है। खाचना खाली मिलने से सरकार के होश उडे हुए है फिर भी कर्मचारियों के प्रति सरकार नरम रवैया अपनाते हुए चुनाव में जो भी घोषणा की है, उसे पूर्ण करने में लगी हुई है। सूत्रों ने बताया कि शीघ्र ही अनुकंपा नौकरी के लिए सरलीकरण होने जा रहा है। जिससे सैंकड़ो परिवार वालों को राहत मिलने की संभावना है।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो- sunil paliwal-Anil bagora...✍
🔹 Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
🔹 Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- [email protected]
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ....