📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
भोपाल

विश्व आदिवासी दिवस पर श्री कमलनाथ ने आदिवासी समुदाय के लिये छिंदवाड़ा में कई महत्वपूर्ण सौंगातों की झड़ी

📅 10 August 2019, 02:52 AM • ✍️ sunil paliwal-Ayush paliwal ...✍️ • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
विश्व आदिवासी दिवस पर श्री कमलनाथ ने आदिवासी समुदाय के लिये छिंदवाड़ा में कई महत्वपूर्ण सौंगातों की झड़ी
विश्व आदिवासी दिवस पर श्री कमलनाथ ने आदिवासी समुदाय के लिये छिंदवाड़ा में कई महत्वपूर्ण सौंगातों की झड़ी

भोपाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यंत्री श्री कमलनाथ जी के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने कहा है कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने आज छिंदवाड़ा में आदिवासी समुदाय के लिए सौगातों की झड़ी लगाकर इतिहास रच दिया।

आदिवासियों के हित में कई क्रांतिकारी व ऐतिहासिक फैसले लिये। सलूजा ने कहा कि अभी तक किसी भी सरकार ने आदिवासियों के हित में इतने जनहितैषी निर्णय नहीं लिये, जितने आज कमलनाथ जी की सरकार ने लिये। पहले उन्होेंने आज के दिन के एच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में किये जाने की घोषणा की। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने आज छिंदवाड़ा में कई बड़ी महत्वपूर्ण सौगातें दी :-
● सभी आदिवासी विकासखंडो में आदिवासियों ने जो साहूकारों से कर्ज लिया है, वह सभी कर्ज माफ होंगे।
● आदिवासियों को डेविट कार्ड देंगे, जिससे वो 10 हजार रूपये तक जरूरत पढ़ने पर निकाल सकेंगे।
● साहूकारों के पास आदिवासियों के गिरवी जमीन, जेवर व समान लौटाना होंगे।
● बगैर लायसेंस के आदिवासी विकासखंडों में कर्ज बांटना गैरकानूनी होगा।
● जनजातीय कार्य विभाग अब आदिवासी विकास विभाग होगा।
● आदिवासी क्षेत्रों में बच्चों के लिये 7 नये खेल परिसर खोले जायेंगे।
● आदिवासी परिवार में जन्म लेने पर 50 किलो अनाज मिलेगा।
● 40 नये एकलव्य स्कूल खोले जायेंगे।
● आदिवासी महापुरुषों की याद में जबलपुर में संग्रहालय व स्मारक बनाये जायेंगे।
● वनग्राम की परंपरा खत्म कर, अब राजस्व ग्राम कहलाएगी।
● भोजन के लिये बर्तन भी उपलब्ध कराएँगे।
● हर हाट बाजार में एटीएम (ATM) की सुविधा होगी।
● आदिवासी मुख्यमंत्री मदद योजना प्रारंभ होगी।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-sunil paliwal-Ayush paliwal ...✍️
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news नाम/पता/गांव/मोबाईल नंबर/ लिखकर भेजें...
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें