📅 Friday, 16 October 2026 | 01:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,711.42 ▲ +1,929.52 (+2.65%) • निफ्टी 50: 23,138.95 ▲ +516.25 (+2.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,000 • 🥈 चांदी (1kg): ₹214,800 • 🌧️ उज्जैन: 33°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
ऑटो - टेक

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 'गेरुआ एडिशन' में हुई लाॅन्च, जानें बुकिंग और डिलीवरी की पूरी डिटेल

📅 08 January 2023, 03:31 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 'गेरुआ एडिशन' में हुई लाॅन्च, जानें बुकिंग और डिलीवरी की पूरी डिटेल
Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर 'गेरुआ एडिशन' में हुई लाॅन्च, जानें बुकिंग और डिलीवरी की पूरी डिटेल

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया ईवी निर्माता ओला इलेक्ट्रिक ने आज एस1 प्रो (Ola S1 Pro) के 'गेरुआ' एडिशन (Gerua Edition) को लॉन्च किया है। इसके साथ ही ओला एस1 को 5 नए रंगों - मार्शमैलो, मिलेनियल पिंक, एन्थ्रेसाइट ग्रे, मिडनाइट ब्लू और मैट ब्लैक में भी लॉन्च किया गया है।

कंपनी गेरुआ एडिशन की प्री-बुकिंग होली से शुरू करेगी, जबकि इसे 17 मार्च 2023 से खरीदा जा सकेगा। 17 मार्च से खरीद सकेंगे. बता दें कि केवल प्री-बुकिंग कराने वाले ग्राहक ही गेरुआ एडिशन स्कूटर को 17 मार्च को खरीद सकेंगे। अन्य ग्राहकों के लिए यह स्कूटर 18 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। स्कूटर की प्री-बुकिंग ओला ऐप या ओला की आधिकारिक वेबसाइट पर की जा सकती है।

ओला कैब्स ने एक बयान में कहा है कि ग्राहक एस1 प्रो में पहले से मौजूद अन्य 10 खूबसूरत रंगों में से कोई भी खरीद सकते हैं। लेकिन गेरुआ रंग केवल 17 और 18 मार्च को खरीदा जा सकता है और बाद में उपलब्ध नहीं होगा। गेरुआ एडिशन स्कूटर की घोषणा करते हुए ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से कहा, "डिलीवरी के बीच में, @olaelectric मार्केटिंग टीम ने हमारी होली योजना का पता लगा लिया! ओला ऐप पर रिजर्वर्स के लिए परचेज विंडो 17 तारीख को और बाकी सभी के लिए 18 तारीख को खुलेगी! होली है!

अप्रैल में शरू होगी डिलीवरी कंपनी गेरुआ एडिशन स्कूटर की डिलीवरी अप्रैल 2023 से शुरू करेगी और स्कूटरों को ग्राहकों के घर पर डिलीवर किया जाएगा। आप एस1 प्रो के पहले से उपलब्ध अन्य 10 रंगों को भी खरीद सकते हैं जो होली पर भी बिक्री के लिए खुले रहेंगे। दिल्ली में ओला एस1 और एस1 प्रो की एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये और 1,39,999 रुपये है। ये कीमतें फेम-2 सब्सिडी मिलने के बाद की हैं। वहीं दिल्ली सरकार की सब्सिडी के बाद ओला एस1 को 85,099 रुपये और एस1 प्रो को 1,10,149 रुपये की ऑन-रोड कीमत पर खरीदा जा सकता है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें