📅 Tuesday, 03 November 2026 | 09:11 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹138,690 • 🥈 चांदी (1kg): ₹185,000 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
ऑटो - टेक

हुंडई क्रेटा को टक्कर देंगी ये 5 मिड-साइज SUV, लॉन्च डेट हुई कंफर्म

📅 12 August 2025, 01:27 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हुंडई क्रेटा को टक्कर देंगी ये 5 मिड-साइज SUV, लॉन्च डेट हुई कंफर्म
हुंडई क्रेटा को टक्कर देंगी ये 5 मिड-साइज SUV, लॉन्च डेट हुई कंफर्म

भारतीय मिड-साइज SUV सेगमेंट में लंबे समय से हुंडई क्रेटा का दबदबा बना हुआ है, लेकिन अब इस दबदबे को चुनौती देने के लिए मारुति सुजुकी, टाटा, रेनॉल्ट, निसान और किआ अपनी नई मिड-साइज SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं. इन अपकमिंग मॉडल्स में ग्राहकों को नया डिजाइन, पावरफुल इंजन और ढेर सारे एडवांस फीचर्स मिलने वाले हैं. आइए इन 5 नई SUVs के बारे में जानते हैं.

मारुति सुजुकी एस्कुडो : मारुति सुजुकी अपनी नई SUV एस्कुडो को भारत में लॉन्च करने वाली है. इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड और CNG ऑप्शन मिलने की उम्मीद है. पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम फीचर्स और ADAS टेक्नोलॉजी के साथ यह SUV 2025 के अंत तक आ सकती है.

टाटा सिएरा : टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक सिएरा को फिर से बाजार में उतारने जा रही है. यह मिड-साइज SUV पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक–तीनों वर्जन में आने की संभावना है. बड़े इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स, कनेक्टेड कार फीचर्स और दमदार सेफ्टी पैकेज के साथ यह भी 2025 के अंत तक लॉन्च हो सकती है.

रेनॉल्ट डस्टर फेसलिफ्ट :  रेनॉल्ट अपनी पॉपुलर SUV डस्टर को बिल्कुल नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. नए मॉडल में मॉडर्न डिजाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन मिल सकता है. इसकी लॉन्चिंग 2025 के आखिरी महीनों में होने की संभावना है.

निसान की नई SUV ; निसान,अपकमिंग रेनॉल्ट डस्टर पर आधारित अपनी नई SUV लाने जा रही है. डिजाइन और बैज अलग होने के बावजूद फीचर्स ज्यादातर डस्टर जैसे होंगे, लेकिन इसमें एक्सक्लूसिव इंटीरियर कलर और खास टेक्नोलॉजी पैकेज मिल सकता है. यह SUV 2026 की शुरुआत में लॉन्च होगी.

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट :  किआ मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग SUV सेल्टोस का नया जेनरेशन मॉडल 2026 की शुरुआत में लॉन्च करने की योजना बना रही है. इसमें नया डिजाइन, अपग्रेडेड ADAS, हाइब्रिड वर्जन और ज्यादा प्रीमियम केबिन मिलेगा, जो इसे क्रेटा का सीधा कंपीटीटर बनाएगा.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें