📅 Wednesday, 04 November 2026 | 02:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 76,917.85 ▲ +1,225.07 (+1.62%) • निफ्टी 50: 23,810.85 ▲ +370.05 (+1.58%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,800 • 🥈 चांदी (1kg): ₹183,500 • 🌤️ उज्जैन: 21°C (हल्के बादल)
आमेट

साइबर ठग : गैस कनेक्शन कटने के नाम पर 75 से अधिक लोगों से ठगी

📅 21 February 2025, 01:38 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
साइबर ठग : गैस कनेक्शन कटने के नाम पर 75 से अधिक लोगों से ठगी
साइबर ठग : गैस कनेक्शन कटने के नाम पर 75 से अधिक लोगों से ठगी

इंदौर. साइबर ठग लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं। अब गैस कनेक्शन कटने के नाम पर लगातार ठगी के मामले क्राइम ब्रांच के पास पहुंच रहे हैं। पिछले सवा साल में शहर में साइबर ठगों ने ऐसे 75 से अधिक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है।

पुलिस लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए लगातार साइबर पाठशाला लगा रही है। इस बार तो पुलिस ने साइबर जागरूकता अभियान तक चलाया। हालांकि इसके बाद साइबर अपराधों में बीस प्रतिशत तक की कमी का पुलिस का दावा है, लेकिन लाख प्रयास के बाद भी लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं।

शहर में पिछले सवा साल में जहां अवंती गैस एजेंसी के कनेक्शन कटने के नाम पर 75 से अधिक लोगों से लाखों की ठगी के मामले क्राइम ब्रांच के पास पहुंचे हैं, जबकि लगभग इतने ही मामले बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर सामने आए हैं। एडीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि इस साल भी ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। नए साल के दो माह में आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं।

पुलिस के अलावा गैस कंपनी भी अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर लगातार जागरूक करने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और ठगी का शिकार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि साइबर ठगोरे नए-नए तरीकों से आम लोगों को शिकार बनाते हैं। कई लोग उनके जाल में फंस भी जाते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें