📅 Thursday, 08 October 2026 | 04:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,550 • 🥈 चांदी (1kg): ₹223,500 • ☀️ उज्जैन: 34°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet update : भाकरोदा की बालिका अंकिता कंवर चारण ने स्टेट मेरिट में बाजी मारी

📅 22 May 2024, 03:15 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet update : भाकरोदा की बालिका अंकिता कंवर चारण ने स्टेट मेरिट में बाजी मारी
Amet update : भाकरोदा की बालिका अंकिता कंवर चारण ने स्टेट मेरिट में बाजी मारी

आमेट. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 2024 के सोमवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में कक्षा 12 कला वर्ग में छात्रा अंकिता कंवर चारण ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के साथ स्टेट मेरिट में बाजी मारी. गौरतलब है कि छात्रा अंकिता कंवर ने 2022 में कक्षा 10 में भी जिला स्तर पर प्रथम रैंक हासिल कर विशेष उपलब्धि हासिल की.

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डां. गजेन्द्र यादव ने बताया कि छात्रा ने निरन्तर प्रयास कर शानदार सफलता प्राप्त की है. इस अवसर पर परिजन नारायण सिंह, तेजपालसिंह, बग्गाराम रैबारी, धर्मेश रैबारी, शंभूसिंह चारण, कैलाश सिंह चारण, महेन्द्र गुर्जर आदि ने छात्रा के बेहतरीन सफलता के लिए खुशी जाहिर की है तथा प्रधानाचार्य एवं सरकारी विधालय के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया.

● M. Ajnabee. Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें