📅 Thursday, 05 November 2026 | 03:50 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 77,301.40 ▲ +1,608.60 (+2.13%) • निफ्टी 50: 23,960.60 ▲ +519.80 (+2.22%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,200 • 🌤️ उज्जैन: 20°C (हल्के बादल)
आमेट

Amet news : 11 हजार केवी विधुत लाईन का तार टूट नीचे गिरने से दो की मौत,तीन घायल

📅 03 March 2024, 11:19 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet news : 11 हजार केवी विधुत लाईन का तार टूट नीचे गिरने से दो की मौत,तीन घायल
Amet news : 11 हजार केवी विधुत लाईन का तार टूट नीचे गिरने से दो की मौत,तीन घायल

आमेट : तहसीलके ग्राम पंचायत खाखरमाला के गावं गोवल मे 11 हजार केवी विद्युत लाईन का तार टुट कर राह चलती मोटरसाईकिल व खेत पर ले जा रही भैस पर गिरने से दो की मृत्यु व दो वर्ष के मासुम सहीत तीन  घायल हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नारायण लालगुर्जर उम्र 32 वर्ष निवासी सौभागपुरा जो प्रातः अपने गांव से जवाहर जी का खेडा शादी समारोह मे जाने के लिए रवाना हुए साथ में नारायण की भाभी मृतका मेहताबी बाई पति हीरालाल गुर्जर उम्र 35 वर्ष व बहिन रेखा पति उदयलाल नि. खारा व भान्जा लोकेश उम्र 2 वर्ष थे।

सौभागपुरा से गोवल हादसे के स्थान से कुछ दुरी पहले बारिश आने से रुके थे। बारिश कम होने पर रवाना होते ही रोड के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाईन का तार अचानक टुट कर बाईक के बीचों बीच गिरने से करन्ट लगने से बाईक सहीत नीचे गिर गए। वही शंकरसिह चुण्डावत उम्र 60 वर्ष निवासी गोवल भेस को खेत पर ले कर जा रहे थे । भैस पर भी तार गिरा जिससे भैस की भी मौके पर ही मृत्यु हो गयी तथा शंकर सिंह घायल हो गया। 

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे एवं सभी को  निजी वाहन द्वारा आमेट सीएचसी लाया गया। जहां नारायण लाल एवं मेहताबी बाई को मृत्यु घोषित किया । तथा घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। जिनकी हालत ठीक बताई जा रही है ।  मृतकों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया । तथा सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

मौके पर उपस्थित परिवार के लोगों ने बताया कि नारायण लाल अपने पिताजी के पांच बहनों के साथ इकलौता वारिश था। अब नारायण लाल के 4 वर्ष का पुत्र है। घटना से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

मौके पर का खाखरमाला व  गोवल पंचायत के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया की विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। क्योंकि इसी जगह पर पहले चार-पांच बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की परंतु विभाग द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया  गया। लाईन का तार कई जगह से क्षतिग्रस्त हो रहा है।

खाखर माला सरंपच केलाश कंवर ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। क्योंकि विभाग द्वारा लाइनों का समय-समय पर रख रखाव नहीं किया जाता है।

घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ मौके पर पहुंचे जिन्होंने घायलों का हाल-चाल पुछा  एवं मृतकों के  परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी और कहा कि मृतकों के परिवार को राज्य सरकार द्वारा सहायता दी जाएगी एवं घायलों का उपचार करवाया जाएगा एवं इस घटना की पूरी जांच की जाएगी। 

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें